बिहार के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Font Size

मधुबनी/जयनगर : बिहार में निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में गुरुवार सुबह 10:30 मे निगरानी की दो टीम ने जयनगर एसडीओ गुलाम मुस्तफा अंसारी और एसडीपीओ चंदन पूरी को एक साथ गिरफ्तार किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगरानी दोनों अधिकारियों को लेकर पटना रवाना हो गयी है। आज सुबह हुई निगरानी की छापेमारी में दोनों अधिकारियों के साथ उस के बाडी गार्ड को भी ले जाने की सुचना है।
सूत्रों की माने तो जयनगर एसडीओ गुलाम मुस्तफा को 1,00,000/-(एक लाख) रुपये घुस लेते जबकि एसडीपीओ (डीएसपी) चन्दन पूरी को 50,000/-(पचास हजार) रुपये घुस लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया। एसडीओ गुलाम मुस्तफा और एसडीपीओ चन्दन पूरी को निगरानी विभाग ने पटाखा व्यवसाई रामबृक्ष से रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एक ट्रांसपोर्टर की गाड़ी को छोड़ने के लिए घुस ले रहे थे। दोनों अधिकारियों के कई ठिकानो पर छापेमारी शुरू।

Table of Contents

You cannot copy content of this page