विरोध के बावजूद सडक़ निर्माण

Font Size

सेक्टर-12ए के लिए अदालत के आदेश पर हुडा प्रशासक की पहल
गुडग़ांव। गुडग़ांव की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हुडा द्वारा एक और सार्थक पहल की गई। प्रशासक हुडा गुडग़ांव ने सिविल कोर्ट, गुडग़ांव के आदेश के मद्देनजर सभी कानूनी सीमाओं के अन्र्तगत आज सेक्टर-12ए गुडग़ांव की 18 मीटर चौड़ी तथा 50 मीटर लंबी सडक़ का निर्माण करने का आदेश दिया। यह सडक़ सेक्टर-12ए को मेन सडक़ से जोडऩे वाली है।।
हुडा द्वारा यह इस जमीन का अधिग्रहण अवार्ड 1981 के तहत किया गया था तथा कोर्ट केस के चलते लगभग 30 वर्षों से इस सडक़ का निर्माण नहीं हो पा रहा था। कोर्ट के आदेशानुसार कानूनी दायरे में रहकर हुड्डा के अधिकारियों ने प्रशासक हुड्डा के आदेश पर कार्रवाई करते हुए विरेन्द्र यादव, बी.डी.पी.ओ के नेतृत्व में लगभग 50 पुलिस कर्मी तथा 2 जेसीबी मशीनरी के साथ अवैध निर्माण को हटाए गए। इसमें संजीव सिंगला, संम्पदा अधिकारी-1, हुडा गुडग़ांव जे. के. सोरोत मुख्य कार्यकारी अभियन्ता, डिविजन नं0-2, तथा एस.डी.ओ सर्वे के साथ मौके पर हुडा अधिकारी मौजूद थे।
इस मुहिम में 50 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जमीन मालिकों के विरोध के बावजूद उपरोक्त सडक़ का निर्माण कार्य 12:30 बजे शुरू हुआ और शाम तक चलता रहा।
इस अभियान में जे. के. सोरोत मुख्य कार्यकारी अभियंन्ता, डिविजन नं0-2, हुडा गुडग़ांव, Ÿअमन यादव, एस.डी.ओ सर्वे हुडा तथा संम्पदा अधिकारी संजीव सिंगला, और एस.डी.ओ-5 Ÿ प्रवीन कुमार ने बताया की सडक़ पर निर्माण कार्य चल रहा है तथा सेक्टर-12ए के आर.डब्लू.ए ने लोगों ने केस लगा रखा था जिसके प्रधान ओ.पी.कटारिया तथा सचिव आर.एस. राठी ने इस कार्य पर खुशी जाहिर की।
सेक्टर-12ए के निवासियोंं ने हुडा के इस प्रयास से राहत की सांस ली है ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page