हरियाणा प्रवासी दिवस-2017 गुरुग्राम में 11 जनवरी को

Font Size

हरियाणा इंडस्ट्रियल ट्रेड एकस्पो-हाईटेक का भी आयोजन

गुरूग्राम :  हरियाणा में स्वर्ण जयन्ती वर्ष के दौरान हरियाणा प्रवासी दिवस-2017 तथा दो हरियाणा इंडस्ट्रियल ट्रेड एकस्पो-हाईटेक का भी आयोजन किया जायेगा । राज्य सरकार के निर्णय अनुसार हरियाणा प्रवासी दिवस-2017 का आयोजन गुरूग्राम में 11 जनवरी, 2017 को होगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन दो भागों में किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम होटल लीला एंमबियेंस में तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात्रिभोज का आयोजन किंगडम ऑफ ड्रीमस में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए सीआईआई को राष्ट्रीय पार्टनर बनाया गया है। प्रदेश में दो हरियाणा इंडस्ट्रियल ट्रेड एकस्पो-हाईटेक का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें एक कार्यक्रम राष्टï्रीय राजधानी क्षेत्र तथा एक कार्यक्रम नान राष्टï्रीय राजधानी क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा।

You cannot copy content of this page