डॉ नीलिमा को सम्मानित करेगी विद्वत परिषद

Font Size

अखिल भारतीय विद्वत परिषद सम्मान समारोह 23 अक्टूबर को

दरभंगा : शैक्षणिक व प्रशासनिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के कारण कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की कुलपति डा0 नीलिमा सिन्हा को वाराणसी की सुप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय विद्वत परिषद 23 अक्टूबर को सम्मानित करने जा रही है। यह जानकारी देते हुए विवि के पीआरओ निशिकांत प्र0 सिंह ने बताया कि वीसी को भेजे गए पत्र में संस्था ने जानकारी दी है कि काशी के बीएचयू के समीप श्रीरामनाथ चौधरी शोध संस्थान, नरिया में आयोजित 16वाँ विद्वत अलंकरण सम्मान समारोह 2016 आयोजित किया गया है।

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की कुलपति को मिले सम्मान से कर्मियों में खुशी

इस मौके पर देश विदेश के विश्वविद्यालयों व संस्थाओं के मूर्धन्य विद्वान भाग लेंगे और कई नामी -गिरामी हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। आयोजकों ने वीसी से कहा है कि उनकी उपस्थिति से संस्था की गरिमा बढेगी। इधर वीसी ने उक्त सम्मान समारोह में भाग लेने की अपनी सहमति जता दी है। वहीं दूसरी ओर, वीसी को सम्मानित किये जाने की सूचना पर विवि कर्मियों में खुशी है। मालूम हो कि इसके पूर्व भी डा0 सिन्हा कई बार सम्मानित हो चुकी हैं।

You cannot copy content of this page