कांग्रेस पार्टी में हमेशा फूट रही है : राव इन्द्रजीत

Font Size

” कांग्रेस सरकार ने गुरूग्राम के साथ भेद-भाव किया ” 19-oct-6-a

गुरूग्राम :  केंद्रीय आवास, विकास, गरीबी उन्मूलन एवं योजना विभाग(स्वतंत्र प्रभार)मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा से ही फूट रही है, इस बात को नकारा नहीं जा सकता लेकिन उन्हें इस बात की कल्पना भी नहीं थी कि कांग्रेस पार्टी में आपसी झगड़ा इस कदऱ बढ़ जाएगा कि प्रदेश अध्यक्ष पर लाठियां भी भांजी जा सकती है।

 नगर निगम आधी सिकी रोटी

ये बात उन्होंने आज गांव बादशाहपुर के सामुदायिक केंद्र व सोहना की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने उपरांत पत्रकारों से मुखातिब होते हुए एक सवाल के जवाब में कही। केंद्रीय मंत्री ने पिछली प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान विशेषकर गुरूग्राम के साथ भेद-भाव सबसे ज्यादा हुआ था। गुरूग्राम में होने वाले हर एक विकास कार्य के लिए योजना चंडीगढ़ से बनाई जाती थी। इतना ही नहीं विकास कार्यों की योजना तैयार करके चंडीगढ़ भेजी जाने वाली फाइलों में सबसे पहले ये देखा जाता था कि यहां होने वाले विकास कार्य किस पार्टी खेमे के जन-प्रतिनिधि के अधिकार क्षेत्र में हैें। गुरूग्राम के लोगों को आधी सिकी रोटी अर्थात नगर निगम देकर चुप कर दिया गया। इसलिए गुरूग्राम अभी तक भी विकास की आस देख रहा है।

गुरूग्राम की दशा बदलने वाली है

उन्होंने कहा कि गुरूग्राम के दो चेहरे देखने को मिलते है, एक तो चकाचौंध वाली साइबर सिटी और दूसरी ओर अति पिछड़ा मेवात का इलाका। लेकिन अब गुरूग्राम की दशा बदलने वाली है, क्योंकि गुरूग्राम में जीडीए का गठन आगामी 1 नवंबर से होने जा रहा है। जीडीए के गठन के उपरांत होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा यहां के अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने हिसाब से तय करेंगे। यहां से एकत्रित होने वाले पैसे पर सबसे ज्यादा हक यहां की जनता का होगा। जीडीए से गुरूग्राम के ग्रामीण क्षेत्र भी लाभांवित होंगे।

लोगों को उनका हक दिलवाना उनकी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों ने उनका साथ सडक़ से लेकर संसद तक दिया इसलिए यहां के लोगों को उनका हक दिलवाना उनकी प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के युवाओं की प्राथमिकता देश की सेवा करना है, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, अर्ध सैनिक बल तथा सेना में सबसे ज्यादा दक्षिण हरियाणा के युवा है। इसलिए उन्हें उनका हक दिलाने के लिए एक सेना भर्ती दफ्तर की स्थापना दक्षिण हरियाणा के केंद्र रेवाड़ी में की जाएगी।

16 नवंबर को रेवाड़ी में हरियाणा शहीदी दिवस कार्यक्रम

इससे पूर्व उनकी पुत्री आरती राव, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान व जिला परिषद् गुडग़ांव के पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह ने भी अपना संबोधन व्यक्त करते हुए कहा कि 1 नवंबर हरियाणा दिवस को गुरूग्राम के सैक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है और आगमी 16 नवंबर को रेवाड़ी के हुडा ग्राउंड में हरियाणा शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें दक्षिण हरियाणा संबंधी कई योजना व विकास कार्यों की मांग रखी जाएगी। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए क्षेत्र की जनता सादर आमंत्रित है।

कौन कौन थे मौजूद ?

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला महामंत्री कमल यादव, मनोज शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता कराणा, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य प्रो0 हंसराज यादव, गुरूग्राम के निर्वतमान महापौर विमल यादव, पूर्व पार्षद कालू राम, रविंद्र यादव, अनूप ङ्क्षसह, राजेंद्र यादव, खजान ङ्क्षसह, कन्हैई के पूर्व सरपंच सतीश यादव, भाजपा नेता अमित यादव, जिला परिषद् गुडग़ांव के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, नगर निगम के एक्सईएन राव भोपाल ङ्क्षसह व सोहना के एसडीएम सतीश यादव सहित सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page