शतरंज की अंडर-15 आयु वर्ग में नव्या तायल और मिहिर गोदावत ने बाजी मारी

Font Size

अंडर-25 आयु वर्ग में आयुष शर्मा बने विजेता 

गुरुग्राम : माइंड शार्पनर चैस अकादमी द्वारा जिला चैस एसोसिएशन गुडगाँव के तत्वावधान में प्रेसेडियम स्कूल में जिला शतरंज प्रतियोगिता के चौथे चरण में अंडर-15 और अंडर-25 आयु वर्ग की दो दिवसीय श्रीमती राममूर्ति मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता आज समाप्त हो गयी | इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया |

अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे :

लड़कियों के अंडर-15 आयु वर्ग में नव्या तायल पहले, ईशवी अग्रवाल दुसरे, हिमाक्षी चौहान तीसरे, शावणी मुख़र्जी चौथे, आन्या अग्रवाल पांचवें, वर्णिका वशिष्ट छठे, रिधिका कोटिया सातवें, राजेश्वरी देशमुख आठवें, नव्या गोयनका नौवें और नेहल भूषण दसवें स्थान पर रहीं | लड़कों के अंडर-15 आयु वर्ग में मिहिर गोदावत पहले, जय मेहतानी दुसरे, कबीर सिंह आहूजा तीसरे, सिद्धांत नाथ झा चौथे, पार्थ अरोरा पांचवें,दरवेश सिंह छठे, ध्रुव खोसला सातवें, अर्शप्रीत सिंह आठवें, कुशाग्र अग्रवाल नौवें और शुभम गोयनका दसवें स्थान पर रहे | प्रेसेडियम स्कूल के संस्कार आहूजा, हर्षित रत्नानी और निमय अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया |

अंडर-25 आयु वर्ग में केवल लड़कों ने ही हिस्सा लिया था और उसमे आयुश शर्मा पहले, अचलेश्वर सिंह दुसरे, चिराग तायल तीसरे, सुमित कुमार चौथे, मिहिर गुप्ता पांचवें, अभिमन्यु मिश्रा छठे, उदित कौशिक सातवें, शांतनु आठवें, हिमांशु सरोज नौवें और अभी नेबनानी दसवें स्थान पर रहे |

दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया की पिछले एक महीने से विभिन्न चरणों में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कल ओपन आयु वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे | पुरस्कार वितरण मंगलवार 1 मई को सायं 4 बजे होगा | सभी प्रतियोगिताएं अंतर्राष्ट्रीय ऑर्बिटर श्री राज कुमार की देखरेख में हो रही हैं |

You cannot copy content of this page