देश बचाने को लें संकल्प, अब राहुल गांधी ही हैं एकमात्र विकल्प : चौधरी आफ़ताब अहमद

Font Size

यूनुस अलवी 

मेवात : हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने आज जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर 29 अप्रेल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारियों को तेज गति देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया।

पिछले 3 दिनों में ये उनकी तीसरी बडी मीटिंग है, जिससे साफ है कि मेवात से उनके नेतृत्व में भारी भीड रैली में रवाना होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की शुरूआत में आज सबसे पहले पिछले एक महीने में मरने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में वैन ट्रेन टक्कर में मारे गए 13 विद्यार्थियों को खिराजे अकीदत पेश की व 2 मिनट का मौन रखा गया।

चौधरी आफ़ताब अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 29 अप्रेल को दिल्ली रैली में आप सभी भारी संख्या में पहुँचे और आप सभी के हितों की लडाई लड रहे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के साथ देश को बचाने में अपनी भागीदारी निभायें। भाजपा की सरकार हर वर्ग विरोधी सरकार है। किसान, मजदूर, गरीब, जवान, कर्मचारी, युवा, महिलायें, छोटा व्यापारी सब त्राहि त्राहि कर रहे हैं। बीजेपी ने झूठे वायदों कर प्रदेश व केंद्र में सरकार बनाई है। भाजपा की सरकार बनने के बाद एक भी वायदे को न देश ना प्रदेश में पूरा नहीं किया गया है।

चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार आज भाजपा राज में युवा बेरोजगार हैं, सरकार के पास उनके भविष्य के लिए कोई योजना का प्रावधान नहीं है। पकौडे तलने को आज भाजपा सरकार रोजगार बता रही है। भारत जो दुनिया के सबसे युवा देशों में गिना जाता है, आज उसके युवाओं को भाजपा सरकार रोजगार नहीं मुहैया करा पा रही है। छात्र छात्राओं के स्कूल स्तर से लेकर रोजगार की परीक्षाएं लीक हो रही हैं।

प्रदेश व देश में आज बेटियों की सुरक्षा बेहद कमजोर है, जिससे गुंडों के हौसले इतने बुलंद है कि रोज बलात्कार के जघन्य कृत्य अंजाम दिये जा रहे हैं। कई सारे मामलों में तो भाजपा नेता ही आरोपों के घेरे में हैं।

पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि आज भाजपा किसान की फसल के मुनाफे को ढेड गुणा करने की बात करती है लेकिन सच तो यह है कि उसकी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से लगभग हजार रूपये प्रति क्विंटल कम में खरीदा गया है। जो उसके किसान विरोधी होने का प्रमाण है। आज देश में जिस ऊंचे  भाव डीजल पेट्रौल बेचा जा रहा है वो एक रिकार्ड है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बेहद कम होने के बावजूद मोदी सरकार किसानों व आमजन को लूट रही है।

चौधरी आफ़ताब अहमद ने भाजपा की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने बडे बडे उद्योगपति को गरीब जनता का पैसा लुटाकर विदेश भगा दिया है। जबकि आम आदमी को उसका खुद का पैसा ही नहीं मिल रहा है। देश आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है, जो भाजपा की गलत आर्थिक नितीयों का परिणाम है। लोकतंत्र को कमजोर करके संविधान को बदलने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। 

इस दौरान चौधरी आफ़ताब अहमद ने इनेलो बसपा गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये गठबंधन नहीं बल्कि इनेलो के लगातार खत्म होते जनाधार से ध्यान हटाने की कोशिश भर है। कांग्रेस पार्टी ही एक अकेली पार्टी है जो प्रदेश में किसी से गठबंधन नहीं करेगी क्योंकि हमारा जनता से सीधा गठबंधन है। इनेलो बसपा गठबंधन का कोई ना तो वजूद है, ना ही भविष्य। ये इनेलो के लगातार खत्म होते जनाधार को रोकने की नाकाम कोशिश भर है।  प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी और मेवात में एक बार फिर से विकास की गंगा बहेगी। हर हाथ को रोजगार, हर वर्ग का विकास, किसानों की समस्याओं को तुरंत सुलझाया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद को आश्वासन दिया की मेवात से भारी संख्या में वो लोग राहुल गांधी की दिल्ली में होने वाली जनाक्रोश रैली में पहुंचेंगे। चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा भाजपा देश को कमजोर कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी हरगिज़ नहीं होने देगी। आप सभी मेवातवासी 29 अप्रेल को दिल्ली रैली में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएं।

इस दौरान पीसीसी सदस्य महताब अहमद, हाजी नुसरत शाहपुर नंगली, विरेन्द्र पप्पू, शाहीद पतरिया, शईद एडवोकेट, हाजी ईशा मालब, राम कर्ण सरपंच छपेडा, मदन तंवर पार्षद, फौजी ईशा रानीका, हाजी नईम इकबाल, अख्तर चंदेनी, जयराम सरपंच, मंजूर मेवली, नियाजू सरपंच, रमजान सबरस, असरफ सरपंच घासेडा, इमरान घासेडा, चौ सुभान खान कलिंजर, यासीन, हाजी शरीफ, शेरू, नसरू, महताब, नियामत, नसीम चंदेनी, हारून,फजरू टांई, मंजूर, अलताफ डीके, इफराहीम दिहाना, राजमल नौसेरा, नायब बाजडका, कबीर ठैकडा, अय्यूब शहरावत, सोहराब सरपंच, 
आजाद सरपंच, खींचू जयसिंहपुर, इल्यास ठैकेदार सहित काफी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page