रेप और हत्या के मामले की जांच में झोलाछाप डाक्टर निर्दोष पाया गया

Font Size

: महिला की हत्या के मामले में महिला का सगा देवर किया गिरफ्तार

: चार मार्च को गांव सिंगार की एक महिला की हत्या के मामले में गांव के ही झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ रेप और मर्डर का मामला दर्ज किया गया था

 

यूनुस अलवी

 
मेवात :  करीब डेढ माह पहले पुन्हाना खंड के गांव सिंगार में रात के समय 30 वर्षीय महिला की हत्या किए जाने का मामला में पुलिस ने बडा खुलासा किया है। बिछौर थाना पुलिस ने महिला ही हत्या करने के मामले में उसके सगे देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं महिला के साथ रेप और हत्या के आरोपों में नामजद किए गऐ एक झोलाछाप डाक्टर को पुलिस ने अपनी जांच में निर्दोश पाया है।
 
   करीब डेढ माह पहले गांव बिछौर निवासी 30 वर्षीय महिला एंव चार बच्चों की मां की रात के समय गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक महिला के ससुर इसलाम की शिकायत पर आरोपी वसीम के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
 
     गांव सिंगार निवासी शमीम ट्रक ड्राईवर है उसके चार बेटियां है सबसे बडी बेटी करीब 12 साल की है। शमीम ट्रक चलाने अक्सर बहार जाता रहता है। घटना के दिन भी वह घर से बहार था। गांव सिंगार निवासी झोलाछाप डाक्टर वसीम उर्फ मुज्जी जो मृतक महिला के घरेलू डाक्टर था। घटना वाले दिन भी डाक्टर वसीम मृतक महिला रूकसीना को इंजेक्शन लगाने के लिए आया था। बाद में सुबेह महिला अपने घर में मृतक पाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के ससुर की शिकायत पर झोलाछाप डाक्टर वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
 

 

क्या कहती है पुलिस    ? 

 
   बिछौर थाना प्रभारी राम चंद्र का कहना है वसीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मृतक महिला के चार बच्चे हैँ जिनमें सबसे बडी उसकी बेटी है। जब उससे घटना की जानकारी जानी तो उसने सारी हकीमत बयां कर दी। सच्चाई जानने के बाद गांव में प्रमुख लोगों के सामने आरोपी एंव हत्या के मुख्य आरोपी महिला के देवर नसीम ने सच्चाई कबूल कर ली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पैश किया जहां उसे जैल भेज दिया गया है।
 
 

You cannot copy content of this page