अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण गौरव सम्मान का आयोजन

Font Size

–    हरियाणा के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि
–    बुलंद आवाज वैलफेयर सोसायटी द्वारा नगर निगम गुरूग्राम के सहयोग से शनिवार को सैक्टर-29 स्थित रंगभूमि ओपन एयर               थिएटर  में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
–    स्कूली बच्चे नुक्कड़ नाटकों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों माध्यम से देेंगे पर्यावरण बचाने का संदेश
–    महिलाओं की ‘वॉक विद ट्री’ इवैंट होगी मुख्य आकर्षण 
–    कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले स्कूलों एवं नागरिकों को वेस्ट  पेपर से बनी ट्रॉफी देकर किया जाएगा सम्मानित

गुरूग्राम, 19 अप्रेल । अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार, 21 अप्रैल को शाम 5:30 बजे से सैक्टर-29 स्थित रंगभूमि ओपन एयर थिएटर में पर्यावरण गौरव सम्मान का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम गुरूग्राम एवं बुलंद आवाज वैलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
   

इस बारे में बुलंद आवाज वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर निगम गुरूग्राम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री के साथ हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ लिमिटेड के चेयरमैन जीएल शर्मा, दिव्यांगजन हरियाणा के आयुक्त दिनेश शास्त्री, नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त यशपाल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान तथा भाजपा जिला महामंत्री मनोज शर्मा विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा नगर निगम गुरूग्राम के पार्षद ब्रह्म यादव एवं प्रवीणलता, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष गाड़ोली एवं सचिन दहिया, फिल्म एवं टीवी कलाकार मोहन कांत एवं हर्षवर्धन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटकों एवं योगा परफोरमैंस के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाएं वॉक विद ट्री के माध्यम से पेड़ लगाने का संदेश देंगी। कार्यक्रम में उन स्कूलों और नागरिकों को पर्यावरण गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा, जिन्होंने संस्था की मुहिम ‘पर्यावरण संरक्षण’ में अहम योगदान दिया है तथा अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें बचाने के प्रति पे्ररित किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दी जाने वाली ट्रॉफी भी वेस्ट पेपर से बनी हुई होगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी डिजीटल माध्यम से ही भेजे गए हैं। इस प्रकार कार्यक्रम की शुरूआत ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को ध्यान में रखकर की गई है।

    उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा शहर में कला-संस्कृति को बढ़ावा देने, कलाकारों को बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाने तथा नागरिकों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक बुराईयों से लडऩे सहित पर्यावरण संरक्षण एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शनिवार, 21 अप्रैल को नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति पे्ररित करने के उद्देश्य से बुलंद आवाज वैलफेयर सोसायटी द्वारा नगर निगम के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page