पेट्रोल और डीजल की कीमत एक रु. प्रति ली. कम होने के आसार

Font Size

नई दिल्ली : पेट्रोल और  डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आम जनता को राहत मिलने वाली है। मीडिया की खबर के अनुसार सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से कहा है कि वो 1 रुपए लीटर तक की कीमत स्वयं वहन करें। समझा जाता है कि इससे पेट्रोल, डीजल की कीमत 1 रुपए घट जाएगी। हाल ही में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण कई शहरों में पेट्रोल 80 रुपए लीटर और डीजल 70 रुपए प्रति लीटर पार कर गया था। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल, डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही थी।

इस खबर के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई। आई ओ सी का शेयर करीब 5 फीसदी गिरकर 170 रुपए पर पहुंच गया। बी पी सीएल के शेयर के भाव में भी करीब 4.5 फीसदी तक की गिरावट आ गई। ये शेयर 431 रुपए के भाव पर पहुंच गया। इसी तरह एच पी सी एल का शेयर 6 फीसदी गिरकर 340 रुपए पर पहुंच गया। इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट लगातार जारी है। पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती को लेकर सरकार ने कुछ नहीं कहा है।

बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल के भाव 73.98 रुपए, कोलकाता में 76.79 रुपए, मुंबई में 81.83 रुपए और चेन्नई में 76.75 रुपए प्रति लीटर था। दिल्ली में डीजल के भाव 64.96 रुपए, कोलकाता में 67.65 रुपए, मुंबई में 69.17 रुपए और चेन्नई में 68.53 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और रुपए में उतार चढ़ाव के चलते इनके दाम में लगातार बदलाव हो रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page