आफत बनकर बरस रही बैमोसम बरसात 

Font Size

: पुन्हाना और पिनगवां अनाज मंडी में करीब दो लाख क्विंटल अनाज भीगा 

 : प्रशासन और मंडी व्यापारियों व के दावे की खुली पौल

: किसानों की खेतों में कटी और खडी फ सल को हुआ काफी नुकसान

यूनुस अलवी

 
मेवात : प्रशासन और पुन्हाना-पिनगवां अनाजमंडी के आडतियों की लारवाही के चलते बुधवार को आई बारिश की वजह से खुले और बोरियों में भरा करीब दो लाख क्विंटल गेंहू पूरी तरह भीग गया। जिसकी वजह से सरकार, प्रशासन और मंडी के अडतियों की पौल खुल गई है। मंडी में कुछ आडतियों ने नामात्र ही तिरपाल आदि का इंतजाम करा है जबकि अधिक्तर अनाज और बोरियां खुले में पडी हुई हैं। कई दिनों ने बिगडते मौसम ने यहां के व्यापारियों और प्रशासन को चेतावनी भी दे रखी थी लेकिन लापरवाही की वजह से लाखों क्विंटल अनाज को खुले में भीगने के लिए छोड दिया गया। बिगड़ते हुए मौसम से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। पुन्हाना इलाके में करीब 50 फीसदी अनाज या तो कटा नहीं है या फिर कटकर खेतों में पडा हुआ है। बुधवार शाम को आई बारिश की वजह से किसानों का भी खेतो में पडा अनाज भीग गया है।
 
   किसान फते मोहम्मद, सोहराब, छतरू आदि का कहना है कि बरसात से बढ़ते तापमान से राहत तो जरूर मिली है। बरसात की वजह से खेतों में खडी और कटी हुई फसल भीग गई है जिसकी वजह से अनाज और भुस में काफी नुकसान होने का अंदेशा है। अनाज मंडी में किसानों पर रखा हुआ गेंहू भीग गया। मंडी प्रशासन व व्यापारियों द्वारा फसल को ढकने का कोई प्रबंध नहीं किया गया। जिससे खुले में रखा हुआ गेंहू भीग गया।  जिससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पडा है। उनका कहना है कि किसान पहले ही खाद व डीजल जैसे पदार्थों पर बढ़ते हुए दामों से परेशान थे वहीं रही-सही कसर बेमौसम बरसात व आंधी ने दूर कर दी है। इसमे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है।

You cannot copy content of this page