दलित उत्पीडन के खिलाफ मेवात कांग्रेस कमेटी ने आज जिला मुख्यालय नूंह पर उपवास किया

Font Size

यूनुस अलवी

दलित उत्पीडन के खिलाफ मेवात कांग्रेस कमेटी ने आज जिला मुख्यालय नूंह पर उपवास किया 2मेवात : केंद्र सरकार के खिलाफ उपवास और धरना का आयोजन किया जिसमें मेवात के प्रभारी सुभाष चौधरी व हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद विशेष रूप से मौजूद थे। सबसे पहले महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर सभी ने श्रद्धांजलि दी।

चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि राजधानी दिल्ली में राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सांकेतिक उपवास रख रहे हैं, और उन्ही के आह्वान पर आज मेवात में इसका आयोजन किया गया है।

चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ और देश में सांप्रदायिक सौहार्द तथा शांति को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य और जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय अनशन कर रहे हैं।

चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि आज बीजेपी सरकार के राज में शांति और सौहार्द बचाना देश हित के लिए बेहद जरूरी है। कांग्रेस ने हमेशा प्यार प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का काम किया है जबकि
मोदी सरकार देश के माहौल को खराब कर रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।दलित उत्पीडन के खिलाफ मेवात कांग्रेस कमेटी ने आज जिला मुख्यालय नूंह पर उपवास किया 3

भाजपा सरकार एस एसटी के अधिकारों की रक्षा के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है बल्कि उनके हितों की घोर अनदेखी कर रही है। कांग्रेस पार्टी मजबूती से दलित समुदाय के साथ खडी है।

चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जैसे महान लोगों की ना केवल मूर्तियों को तोडा जा रहा है बल्कि उनकी विचारधारा को भी मिटाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। कांग्रेस भाजपा के मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगी।

चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों के खिलाफ हो रहे हमले जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संसद में चर्चा कराने में केंद्र सरकार की नाकामी के खिलाफ धरना दे रही है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रेल को दलित समुदाय द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाजपा शासित राज्यों में बेगुनाह दलितों पर  गोलियां दागी गई जो बेहद शर्मनाक व अलोकतांत्रिक है। भाजपा सरकार तुरंत बेगुनाह दलितों पर दर्ज किये मुकदमों को वापस ले, अन्यथा कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहे।

मेवात प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों को समाज के सभी वर्गों में सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी उपवास रखने के निर्देश दिया था। मेवात सहित पूरे देश में तमाम नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालयों पर अपना उपवास रख रहे हैं। कांग्रेस देश की वो विचारधारा है जिसमें सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाता है।

इस दौरान कांग्रेस नेता आजाद मौहम्मद, महताब अहमद, मौहम्मदी बेगम, अख्तर काटपुरी, अमन अहमद, सुभान खान, इब्राहिम इंजिनीयर, साहब खान, मुबारिक नौटकी, शाहीद पतरिया, मदन पार्षद, अख्तर चंदैनी,अरसद उपाध्यक्ष, शकिल सहित लगभग जिले के सभी कांग्रेसी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page