फोर्ड ने अपनी ईकोस्पोर्ट ब्लैक सिग्नेचर एडिशन लांच कि

Font Size
नई दिल्ली :अमरीकी वाहन बनाने वाली कंपनी फोर्ड ने अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार ईकोस्पोर्ट का ब्लैक सिग्नेचर एडिशन लांच किया गया है। कंपनी ने इसकी 9.26 लाख रूपए एक्स-शोरूम दिल्ली की कीमत की गयी है। कंपनी के मुताबिक इस स्पेशल एडिशन के लिए 37894 रूपए की नई एक्सेसरीज दी गई है। इसमें आल-ब्लैक इंटीरियर्स, ब्लैक विंग मिरर कैप्स, ब्लैक फोग लैंप बेजल्स, ब्लैक फिनिश तथा 16-इंच एलाय व्हील्स और ब्लैक रूफ रेल्स आदि दिए गए हैं।
 इंजन
यह कार डीज़ल तथा पेट्रोल दोनों ही वैरिएंट में लांच की गयी हैं । कार के पेट्रोल वेरिएंट में 1.5-लीटर इंजन लगा है जो 112 पीएस पावर के साथ 140 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किय गया है। कार के डीजल वेरिएंट में भी 1.5-लीटर इंजन लगा है जो 100 पीएस की पावर और 205 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
कुछ खास फीचर्स
फोर्ड ईकोस्पोर्ट ब्लैक एडिशन में 6 एयरबैग्स, ईबीडी, आटोमेटिक हेडलैम्प्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, सिग्नेचर लाइट गाइड, डेटाइम रनिंग लाइट्स, एलेक्ट्रोमैटिक मिरर और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page