भाजपा नेता आलम उर्फ मुण्ड़ल का सम्मान एंव समर्थन समारोह मेवात में चर्चा का विषय

Font Size

सैकड़ों कांग्रेसी व इनेलो नेता थामेंगे भाजपा का दामन :  आलम मुण्ड़ल

चार अप्रेल को आयोजित होगा समारोह 

यूनुस अलवी
 
मेवात :   मेवात के वरिष्ट भाजपा नेता व हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष आलम उर्फ मुण्ड़ल का बुबलेहडी गांव में आगामी चार अप्रेल को होने वाला सम्मान एंव समर्थन समारोह मेवात में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा नेता का दावा हे की  मेवात में कांग्रेस व इनेलो के  दशकों से जुड़े पुराने नेता व कार्यक्रता आलम मुण्ड़ल के नेतृत्व में सेंकडो की तादात में भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
 
सुत्रों की माने तो इनेलेा के साथ पिछले दस वर्ष से लगातार काम कर रहे और इनेलो विधायक को जिता कर विधानसभा पहुंचा रहे उनके पुराने कार्यक्रता ही इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं,जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में इनेलेा विधायक की मुस्किलें बढ़ सकती है और हल्का फिरोजपुर में जनता मुण्ड़ल के विकास कार्यो से खुश होकर लगातार भाजपा का दामन थाम रही है। भाजपा नेता व फिरोजपुर से भाजपा के प्रत्यासी रहे आलम मुण्ड़ल भी इस कार्यक्रम को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं वो लगातार क्षेत्र में पंच-सरपंच व मोजिज लोगों को जहंा इसमें आमंत्रित कर रहे हैं,वहीं लोगों को भाजपा द्वारा किए गये विकास कार्यो को गिनवा रहे हैं। मुण्ड़ल ने शनिवार को अपने बडक़ली निवास स्थान पर कार्यक्रताओं की ऐ बैठक ली और बैठक में कहा कि भाजपा ने जो विकास मेवेात का किया है ,अगर इसी तरहा अब से पहले की सरकारें भी मेवात का विकास करती तो आज मेवात पर पिछड़ेपन का कलंक नही लगता।
 
मुण्ड़ल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ,सबका विकास नारे के साथ पूरे प्रदेश के साथ-साथ मेवात का भी समान विकास कर रहे हैं। आज मेवात की जनता ने भाजपा को एक भी विधायक नही दिया,लेकिन प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात का विकास करा कर जता दिया है कि वो सबका समान विकास करने में लगे हुए हैं।
 
मुण्ड़ल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनको मेवात के लिए जो करोड़ो रूपये विकास के लिए दिए है आज उन करोडा़े रूपये के विकास कार्याे से मेवात की काया पलट करने का काम किया है। आज ग्रामिण क्षेत्र में जो विकास हुआ है अगर अब से पहले ये विकास कार्य होते तो आज मेवात देश का सबसे पिछड़ा जिला घोषित नही होता। मुण्ड़ल ने कहा कि मेवात की जनता उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो से खुश हो रही है। आज मेवात में भाजपा का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। आज लोग लगातार उनके नेतृत्व में उनका सम्मान समारोह कर उनके साथ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आने वाला समय भी देश व प्रदेश में भाजपा का है,आने वाले समय में मेवात में इतने विकास कार्य होंगे की मेवात की जनता ने कभी सपने में भी नही सोचा होगा। 
 
फोटो केप्शन। सरपंचो के साथ बैठक क रने के बाद भाजपा नेता आलम उर्फ मुण्ड़ल।

You cannot copy content of this page