रामलीला मैदान में अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने पहुंचे देवेंद्र फड़णवीस पर जूते फेंके

Font Size

नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम  देवेंद्र फड़णवीस पर जूते फेंके गए। फड़णवीस अनशन तुड़वाने के दौरान वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे तभी उनके ऊपर किसी ने जूता फेंक दिया। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जूता उनके सामने से निकल गया.  

बताया गया है कि मोदी सरकार ने अन्ना हजारे की सभी मांगें मान ली हैं। महाराष्ट्र के सीएम ने अन्ना को नारियल पानी पिलाकर अनशन खत्म कराया। उनके साथ मंच पर केंद्रीय कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सरकार के आश्वासन के बाद अन्ना ने 7वें दिन अपना अनशन खत्म किया। वे 23 मार्च से अनशन पर थे।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ओस दौरान  अन्ना का वजन 5 किलोग्राम से अधिक घट गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page