हरियाणा में छात्र चुनाव सितम्बर, 2018 में करवाए जाएंगे

Font Size

चंडीगढ़, 19 फरवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि छात्र चुनाव आगामी शैक्षणिक सत्र 2018-19 अर्थात सितम्बर, 2018 में करवाए जाएंगे। 
मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेन्द्र ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यह निर्णय चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वायदे को पूरा करने तथा विगत में विभिन्न छात्र संगठनों के साथ इस विषय पर हुई बैठकों और परिचर्चाओं के दृष्टिगत लिया है। 

You cannot copy content of this page