सीडीपीओ का तबादला होने से कर्मचारियों को 8 माह से नहीं मिला वेतन

Font Size

 :  किसी अन्य को नहीं दिया डी डी पावर  

: वेतन दिलाने की मांग को लेकर कार्यक्रम अधिकारी व विभाग के निदेशक को खिला पत्र

यूनुस अलवी

 
मेवात :   महिला एवं बाल विकास विभाग पुन्हाना में कार्यत कर्मचारियों को पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर कर्मचारियों में जहां विभाग के खिलाफ गुस्सा है वहीं घर का गुजारा कर्जा लेकर चलाना पड रहा है। यह सब विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। कर्मचारियों ने इसकी कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन उनकी मांग पर अमल नहीं हो सका है।
     विभाग के सहायक खजाना सिंह, सुजाउद्ीन कर्लक व सेवादार महेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले करीब 8 माह से पुन्हाना सीडीपीओ का पद रिक्त पडा हुआ है। पुन्हाना में सीडीपीओ की ना तो नियुक्ति की गई है और न ही किसी को डीडी पावर दी गई है। जिससे उन्हें 8 माह से कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। लंबे समय से वेतन न मिल पाने के चलते उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड रहा है। आर्थिक संकट के चलते उन्हें अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में भी भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में जहां गांव के दुकानदारों ने सामान उधार देने से मना कर दिया है वहीं स्कूल संचालक भी बच्चों की फीस भरने के लिए दबाव डाल रहे हैं। जिसको देखते हुए जल्द से जल्द उनका बकाया वेतन दिया जाए। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के साथ ही आंगनवाडी वर्कर व हैल्परों को भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
———————-
पुन्हाना में सीडीपीओ की नियुक्ति को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कर्मचारियों को वेतन संबंधी समस्या को देखते हुए जल्द ही अन्य केंद्रों के सीडीपीओ को डीडी पावर देते हुए समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
नीरू मेहता, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नूंह।

You cannot copy content of this page