भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलम उर्फ मुण्ड़ल का गांव रिगड़ में जोरदार स्वागत

Font Size

अगर मेरे कार्यकर्ताओं को खून की जरूरत पड़ी तो अपने खून देने से भी पीछे नही हटेंगे : आलम उर्फ मुण्ड़ल

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने रैली में जाने पर जताया लोगों का आभार 

यूनुस अलवी 

 
मेवात :  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलम उर्फ मुण्ड़ल का गांव रिगड़ में ग्रामिणों द्वारा फुल-मालाओं और पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को भाजपा नेता गांव रिगड़ में जींद युवा हुंकार रेली में पहुंचे कार्यक्रताओं का आभार जताने पहुंचे थे। जैसे ही गांव में भाजपा नेता आलम उर्फ मुण्ड़ल पहुंचे तो लोगों का खुशी का ठिकाना नही रहा और ग्रामिणों ने जौर-जौर से उनके समर्थन में नारे लगाकर गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दोरान भाजपा नेता आलम उर्फ मुण्ड़ल ने कहा कि आप लोगों ने जो उनके नेतृत्व में जींद युवा हुंकार रेली में ढाई सौ किलो मिटर की दूरी पर पहुंच कुर्बानी दी है वो इस कुर्बानी को जाया नही जाने देंगे और हमेशा इस कुर्बानी को याद रखेंगे। मुण्ड़ल ने कहा कि अगर मेरे कार्यक्रताओं को उसके खून की जरूरत पड़ी तो अपने खून को देने से भी पिछे नही हटेंगे। आज अपने इन्ही कार्यक्रताओं की बदोलत वो जींद युवा हुंकार रेली में हजारों लोगों को पहुंचाने में कामयाब हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक ईमानदार व साफ छवि के नेता है जिन्होंने मेवात का चहुंमुखी विकास कराने के लिए अपने खजाने का मूंह खोला हुआ है। मुण्ड़ल ने कहा कि उन्होंने अब तक करोडों रूपये के विकास कार्य अपने क्षेत्र में कराएं है और आगे भी लगातार कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रिगड़ गांव के लोगों की सभी समस्याओं का समाधान कराकर उन्हें सभी मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाएंगी। भाजपा नेता ने कहा कि अब तक की सरकारों ने मेवात का विकास सिर्फ कागजों में किया था ,लेकिन भाजपा सरकार धरातल पर विकास करने में विश्वास रखती है।
 
भाजपा नेता मुण्ड़ल ने कहा कि देश व प्रदेश में दुबारा भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है आप लोगों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नही है। अगर कोई आपका विकास कर सकती है तो वो केवल भाजपा पार्टी है। इस अवसर पर सरपंच हाजी आसु ,रहमत,उस्मान,तोफिक मास्टर,सुलेमान,अख्तर,शरीफ,असर खां,असरू,लियाकत,हसनू,दाऊद,इल्यास,सप्पु व फारूक सहित काफी लोग मोजूद थे।

 

भाजपा की सरकार में बजेगी रेल की सीटी 

 
आलम उर्फ मुण्ड़ल ने कहा कि मेवात में रेल को लेकर केन्द्र व प्रदेश की मोजूदा सरकार अति गंभीर हैं। मेवात में जल्द ही रेल की सीटी बजे इसे लेकर गहराई से पार्टी के अन्दर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार में ही मेवात के अन्दर रेल की सीटी बजेगी। जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वो जल्द मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि तिजारा और नगीना मार्ग पर भी जल्द काम शुरू हो इसके लिए वो प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपने सभी जिला पार्षदों के साथ मिलने वाले हैं।
 
 

You cannot copy content of this page