ईरान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, उसमें सवार सभी 66 लोगों की मौत

Font Size

नई दिल्ली : मिडिया की खबर के अनुसार ईरान में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 66 लोगों की मौत हो गई है. ईरान के असेमां एयरलाइंस के प्रवक्ता ने सरकारी टीवी को दी जानकारी में इसकी पुष्टि की है .

खबर में कहा गया है कि उक्त विमान ने तेहरान से यासूज के लिए उड़ान भरी थी.  रास्ते में इस्फहान प्रांत के पास सेमीरॉम के निकट विमान का संपर्क रडार से टूट गया. इसके बाद विमान की सघन तलाश शुरू की गई तो उसका मलबा मिला. खबर है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव दल को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page