Font Size
: भाजपा उम्मीदवार जसवंत सिंह यादव को मुस्लिम इलाके में मांगे वोट
यूनुस अलवी

रहीशा खान ने कहा कि जिस तरीके से लोगों का जन सैलाब उमड रहा है भाजपा उम्मीदवार जसवंत की जीत लगभग पक्की है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना किसी भेदभाव के सभी इलाकों का विकास कर रहे हैं। अलवर जिले के मतदाता समझ चुके हैं की भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास कर सकती है। उन्होंने कहा अलवर जिले में भाजपा के शासन काल मे 6500 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है।
प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किये गये विकास कार्यो की बदौलत भाजपा तीनों उपचुनावों की सीटें भारी बहुमत से जीतेगी साथ ही अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनायेगी। यही कारण है कि समाज के हर जाति वर्ग के विकास की बात सोचने वाली भाजपा सरकार के विकास कार्य को देश ही नहीं पूरी दुनिया स्वीकार रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता खुशहाल है।