इसरो के 1000वें सैटेलाइट कार्टोसैट-2 श्रृंखला के उपग्रह ने भेजी पहली तस्वीर

Font Size

बेंगलुरू। इसरो ने मंगलवार को 100वें सैटेलाइट कार्टोसैट-2 श्रृंखला के उपग्रह द्वारा ली गई पहली तस्वीर जारी की है. इस उपग्रह को पिछले सप्ताह  ही श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था। बताया जाता है जो तस्वीर जारी की गयी है उसमें  इंदौर का एक हिस्सा दिख रहा है .  बीच में होल्कर क्रिकेट स्टेडियम दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को इसरो की वेबसाइट पर जारी किया गया।

उपग्रह को अंतरिक्ष यान पीएसएलवी-सी40 रॉकेट से गत 12 जनवरी को प्रक्षेपित करने के बाद सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित किया गया था।  12 जनवरी को पीएसएलवी के जरिए एक साथ 31 उपग्रह को लॉन्च किए गए थे जिसमें 31 उपग्रहों में से तीन भारतीय हैं और 28 अन्य छह देशों के थे।

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page