राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय प्रमुख दलीप कुमार की पत्नी का स्वर्गवास

Font Size
गुरुग्राम : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय प्रमुख दलीप कुमार की पत्नी पुष्पा देवी का स्वर्गवास हो गया। उनकी 65 वर्ष आयु थी। पिछले 3 महीने से अस्वस्थ चल रही थी। उन्हें काला पीलिया था। उनका चंडीगढ़ पी जी आई हस्पताल में इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले ही वहां के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन से फरीदाबाद व् गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 
 
दलीप जी लगभग 35 वर्षो से संघ से जुड़े है। सेवा निवृत्त होने के बाद दलीप जी पूर्णकालिक कार्यकर्त्ता के रूप में गुरुग्राम संघ कार्यालय प्रमुख का दायित्व निभा रहे हैं। उनका कहना है धर्मपत्नी के सहयोग के बिना वे पूर्णकालिक कार्यकर्ता  नहीं बन सकते थे। उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभाई इसलिए ही वे गत दस वर्षों से गुरुग्राम संघ कार्यालय का दायित्व निभा रहे है। उनके निधन पर प्रान्त संघ चालक मेजर करतार सिंह,  सह प्रान्त संघ चालाक पवन जिंदल, गुरुग्राम विभाग कार्यवाह श्याम सुंदर, सह विभाग कार्यवाह हरीश शर्मा, विभाग प्रचारक शिवकुमार, विभाग प्रचार प्रमुख अनिल कश्यप, महानगर कार्यवाह विजय कुमार, महावीर भारद्वाज, सह भाग संघ चालक जगदीश ग्रोवर ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय प्रमुख दलीप कुमार की पत्नी का स्वर्गवास 2

You cannot copy content of this page