सी एम मनोहर लाल रोहतक में फहराएंगे झन्डा जबकि राम बिलास शर्मा गुरुग्राम में

Font Size

राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह अम्बाला में आयोजित होगा 

अम्बाला में राज्यपाल फहरायेंगे झंडा 

चंडीगढ़ , 9 जनवरी ;  हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2018 को अम्बाला में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी सायं हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे जबकि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  कंवर पाल गणतन्त्र दिवस पर हिसार में तथा हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा गणतन्त्र दिवस पर गुरुग्राम में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पानीपत में, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ रेवाड़ी में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कुरुक्षेत्र में, लोक निर्माण मंत्री  नरबीर सिंह करनान में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन झज्जर में, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार कैथल में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल सिरसा में, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर फरीदाबाद में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार नूंह में, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज जींद में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल चरखी दादरी में, खान एवं भू-विज्ञान राज्य मंत्री नायब सिंह यमुनानगर में, राज्य मुख्य संचेतक ज्ञान चंद गुप्ता सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी प्रकार, अम्बाला के मंडलायुक्त विवेक जोशी पंचकूला में, फरीदाबाद के मंडलायुक्त जी.अनुपमा पलवल में, गुरुग्राम के मंडलायुक्त डी.सुरेश महेन्द्रगढ़ में तथा हिसार के मंडलायुक्त राजीव रंजन फतेहाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

अगर उपरोक्त अतिथियों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं पहुंच पाते हैं तो वहां सम्बंधित उपायुक्त झण्डा फहराएंगे। उप-मण्डल मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मण्डल, जिला, उप-मण्डल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एन. सी. सी. के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page