बिहार के एक गांव में 3000 लोगों के बैंक खाते में रातो-रात आ गये एक-एक लाख रुपये !

Font Size

 छपरा : बिहार के छपरा में एसबीआई के ढाई हजार ग्राहकों के खाते में एक साथ 99 हजार नौ सौ 99 रुपये अचानक से क्रेडिट हो गया।ये पैसे कहां से आये इसका कोई पता नहीं चला लेकिन इस मामले की जानकारी मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग झूम उठे। दौड़ भाग कर बैंक में जानकारी व निकासी करने पहुंचे तो खाता से पैसे की निकासी नहीं हुई।

बैंककर्मी ने बताया कि आपका खाता होल्ड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार चमरहिया कोहड़ा, पिलुई, नसीरा, इनायतपुर ,करही, विशुनपुरा गांव के सैकड़ों ग्राहक का खाता कोहड़ा, व चमरहिया स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में खोला गया है।

सैकड़ों ग्राहक के अकाउंट खाता में 99 हजार नौ सौ 99 रुपये आया तो ग्राहक के मोबाइल में मैसेज आया। मैसेज आने पर तुरन्त लोगों ने बैंक जाकर जानकारी ली तो उनते खाते में पैसा शो कर रहा था लेकिन पैसे की निकासी को होल्ड कर दिया गया।

इस संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि यह केंद्र सरकार का भेजा हुआ रुपया है, जब उनसे पूछा गया कि किसी मद में पैसा आया है तो ग्रामीण भी चुप्पी साध लेते रहे। सबसे अधिक स्कूली छात्र के अकाउंट में रूपये आये हुए हैं।

चमरहिया बैंक में 200, कोहड़ा में तीन बैंको में लगभग 300 से अधिक ग्राहकों के अकाउंट में ये पैसा आया है। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नेटवर्किंग की समस्या के कारण इस तरह का पैसा दिखाई दे रहा है।

जिस खाता की शिकायत हैं उस खाताधारक से केवाईसी, आधार कार्ड एव पैन कार्ड की मांग की गई है। केवाईसी के बाद पैसे की निकासी संभव होगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page