विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में रचाई शादी

Font Size

नई दिल्ली। मीडिया की खबर के अनुसार अफवाह अब हकीकत में तब्दील हो चुकी है क्योंकि बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार इटली में शादी रचा ली है। इन दोनों स्टार की शादी के बंधन में बंधने के की खबर सोशल मीडिया पर जैसे ही आई यह वायरल हो गई। बताया जाता है कि स्वयं अनुष्का ने ही ये फोटो शेयर की है।

खबर के में दावा किया गया है कि शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में। ये दोनों ही रिसेप्शन अगले एक सप्ताह के अंतराल में ही आयोजित किये जायेंगे। चर्चा है कि विराट कोहली और अऩुष्का शर्मा की शादी का जोड़ा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ माह के दौरान कई बार इन दोनों की शादी की अफवाहें उड़ती रहीं है और इस बार भी इसे झूठा ही बताया जा रहा था।लेकिन इस बार की अफवाह ने अफवाह ने वास्तविकता को अमली जामा पहना दिया . कुछ दिन पहले अनुष्का और कोहली को एयरपोर्ट पर देखा गया था जिससे दोनों की शादी की खबर चर्चा में आ गयी थी लेकिन कोई इसे अफवाह बता रहा था तो कोई इसे पक्की खबर बता रहा था.। इलेक्ट्रोनिक मिडिया ने इसे खुब्ब चटकारे ले ले कर अपने दर्शकों को दिखाया. दर्शक व उनक दोनों के प्रशंसक भी बेसब्री इस समाचार की प्रतीक्षा कर रहे थे. उन्हें भी अब शुकून मिला गया है. दोनों के प्रशंसक उनकी शादी की फोटो को वायरल कर रहे हैं. 

खबर में जानकारी दी गयी है कि विराट और अनुष्का की शादी बोर्गो में हुई जो दुनिया का सबसे महंगा रिसोर्ट है। कहा जाता है कि यह रिसोर्ट बीबियानो नाम के छोटे से गांव में है जहां कि जनसंख्या 100 से भी कम है। इस ख़ास शादी के कयास ने आखिर उस रिसोर्ट में जाकर पनाह ली. 

You cannot copy content of this page