चौधरी आफताब अहमद की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी की जयन्ती मनाई

Font Size

यूनुस अलवी

 
मेवात : हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व  प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद की अध्यक्षता में आज पूर्व प्रधानमंत्री  स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 100वें जन्मदिन पर कांग्रेस जिला मुख्यालय नूंह पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली पेश की।
 
 
 इस दौरान चौधरी आफताब अहमद व अन्य कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। आफताब अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ना केवल देश की सबसे अच्छी प्रधानमंत्री थी बल्कि पूरे विश्व के सबसे सफल प्रधानमंत्रियों में से एक थी। हरियाणा के निर्माण से लेकर उसके स्वर्णिम विकास में भी इंदिरा गांधी जी का ही सबसे बड़ा योगदान रहा है। हरियाणा का विकसित करने का श्रेय उन्ही को जाता है। चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी जी की सोच गरीबों, मजदूरों व असहाय लोगों के उत्थान की रही थी। गरीबों व कमजोर लोगों के उत्थान के लिए ही उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, हरित् क्रांति जैसे ऐतिहासिक कदम उठाये। 
 
 
चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि इंदिरा जी ने ही “गरीबी हटाओ” का नारा दिया और इसके लिए देश में गरीबी उन्मूलन के अनेक कार्यक्रमों की शुरुआत की। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में अनेक गरीबी उन्मूलन योजनाएं चलाई गई। इसका परिणाम यह हुआ कि जो बेजुबान और निरीह गरीब थे वे बाद में देश की आवाज बन गए।
 
 
1974 में पोखरण के रेगिस्तान में भारत ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया जिससे भारत में स्थिरता कायम हुई और सुरक्षा हितों को लेकर परमाणु संपन्न ताकतवर देशों से स्वतंत्र रहते हुए विकास किया। 1984 में उन्होंने पहली बार कैप्टन राकेश शर्मा को सोवियत संघ की सहायता से अंतारिक्ष में भेजा जो एक ऐतिहासिक कदम था। वो अपने समय की दुनिया की सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री थी।
 
चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि आज देश को इंदिरा गांधी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए ताकि देश के हर वर्ग का सशक्तिकरण हो सके। 
 
पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद इसके बाद शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरण किये। पूर्व मंत्री ने मरीजों से कल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मेड़िकल दौरा के बारे में पूछा तो मरीजों ने कहा कि मुख्यमंत्री बस औपचारिकता पूरी करके गये हैं और सभी मरीजों से मिले भी नहीं । पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने मेड़िकल कालेज से लेकर हर परियोजना का बेड़ा गर्त 
कर दिया है।
 
इस दौरान शरीफ प्रधान, मदन तंवर, नईम इकबाल, अख्तर चंदेनी, हरीश, वहीद, हमीदा सरपंच सलंबा, शहाबुद्दीन कैराका, ड़ा सहरू, ड़ा हकमुद्दीन, तुफैल जैलदार, जक्की सरपंच सलंबा, जमशेद सलंबा, हाजी बशीर, अरशद टांई, मुल्ला इमरान, भूरी, नायब सरपंच, मास्टर हनीफ, साहीद चंदेनी, आजाद सरपंच, सहरू, प्पन पलड़ी, तौसीफ़ नूह, मुमताज कंवर, वकील सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
 
 
 
 
 
 
 

You cannot copy content of this page