Font Size
: डीसी और विधायक ने किसानों के साथ की बैठक
: किसानों ने बाईपास के लिए जमीन देने का दिया भरोसा
: सीएम की घोषणा पर पुन्हाना और पिनगवां में बनेगा बाईपास
: दस गावों के 534 किसानों की करीब 143 एकड जमीन होगी अधिग्रहित
यूनुस अलवी

मेवात के उपायुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि पुन्हाना और पिनगवां में बाईपास बनाऐ जा रहे हैं। पुन्हाना के बाईपास में सात गावों के 336 किसानों की करीब 80 एकड और पिनगवां के तीन गावों के 198 किसानों की करीब 63 एकड जमीन सहित करीब 143 एकड जमीन अधिग्रहण होनी है। यह जमीन कम और ज्यादा भी हो सकती है। बाईपास सडक की चौडाई 145 फीट होगी।
उपायुक्त ने बताया कि बाईपास बनने में कोई पेरशानी ना हो इसके लिए सम्बंधित किसानों से बातचीत की गई है। बाईपास के लिए सभी किसान जमीन देने को तैयार हो गऐ हैं। उन्होने बताया कि किसानों को मार्कीट रेट की दर से मुआवजा दिया जाऐगा। यह प्रक्रिया 15 दिन के अंदर पूरी कर ली जाऐगी। किसानों के साथ अभी एक-दो बार और मीटिंगें होनी हैं।
इस मौके पर एसडीएम जीतेंद्र गर्ग, डीएसपी संजीव बलारा, तहसीलदार संतराम, अजय कंसल रैलीवैल, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा संबंधित गावों के किसान और प्रमुख लोग मौजूद थे।
क्या कहते हैं विधायक
पुन्हाना से विधायक एंव हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहीश खान ने बताया कि पुन्हाना और पिनगवां में बाईपास बनाने की यहां के लोगों की काफी पुरानी मांग थी। जिसपर किसी भी सरकार ने कोई गौर नहीं किया। यह बाईपास पुन्हाना इलाके की लाईफाईन का काम करेगा। पुन्हाना और पिनगवां में रोज-रोज जाम से छुटकारा मिलेगा। विधायक ने कहा कि यह सीएम की घोषणा है जो उन्होने तीन साल पहले पुन्हाना में एक रैली में की थी। मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ही मेवात का विकास कर सकते हैं। उन्होने कहा कि बाईपास में जमीन अधिग्रहण के लिए कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि जहां से बाईपास निकलेगा उसके आसपास की जमीन की कीमत ज्यादा बढेगी।
कौन-कौन से गांवों की कितनी-कितनी जमीन अधिगृहत होगी
पुन्हाना बाईपास
गांव किसान कुल जमीन
घीडा 10 5 एकड
बासदल्लाह 75 15 एकड
पुन्हाना 147 33 एकड
पटाकपुर 51 10 एकड
गोधोला 30 7 एकड
चांदनकी 03 2 एकड
शमशाबाद 20 8 एकड
——————————————
गांव 7, किसान 336, जमीन 80
——————————————
पिनगवां बाईपास
लाहाबास 28 17 एकड
पिनगवांं 120 41 एकड
खानपुर घाटी 50 05 एकड
——————————————
गांव 3, किसान 198, जमीन 63 एकड
—————————————–