कांग्रेस ने बेनामी सम्पत्ति कानून को 30 साल दबाये रखा : मोदी

Font Size

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में रविवार को आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं हिमाचल के सभी जिले से परिचित हूं और यहाँ की हवा का रूख कह रहा है कि यहाँ भाजपा की आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में मजा नहीं आ रहा है क्यों कि चुनाव एकतरफा हो गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है।

मोदी ने कहा कि अब कोई पंजा गरीबों के हक को नहीं मार सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में 100 में 85 पैसे कांग्रेस के पास चले जाते थे। उन्होंने यह कहते हुए कटाक्ष किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक ऐसे डॉक्टर थे जो बीमारी बता देते थे लेकिन उसका इलाज नहीं करते थे।  अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस पर जम कर हमला. उन्होंने कहा कि बेनामी सम्पत्ति कानून को कांग्रेस ने 30 सालों से ठंडे बस्ते में रखा लेकिन हमने बेनामी संपत्ति पर कानून बनाया।

उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया।एलपीजी को आधार से जोड़कर कालाबाजारी रोकी वहीं स्कूलों में टीचर सैलरी ले रहे थे लेकिन स्कूल केवल कागजों में जाते थे. दूसरी तरफ विधवा पेंशन और बच्चियों के जन्म पर पैसा वसूलने के धंधे पर भी पर लगाम लगाया।

उनका कहना था कि आधार कार्ड की वजह से 57 हजार करोड़ जो दलालों की जेब में जाता था उसको बचाया है। इस काम से सारे विपक्षी दल हैरान और परेशान हैं।

 

पीएम ने हिमाचल के लोगों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही आपके यहां रेल की पटरियां लगेंगी. इससे पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा और  रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page