हरियाणा में एक आईएएस, 31 एचसीएस का तबादला

Font Size

चंडीगढ़ :   हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस तथा 31 एचसीएस अधिकारियों के स्थानातरंण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा एपीजेड के विशेष अधिकारी धीरेन्द्र खडगटा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव का कार्य सौंपा गया है।
हरियाणा के अतिरिक्त श्रम आयुक्त और ईएसआई की अतिरिक्त निदेशक मोनिका मलिक को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे राजेश जोगपाल को सोनीपत नगरनिगम को आयुक्त लगाया गया है।
झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरहरि सिंह बांगड़ को रोहतक का अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा एपीजेड का विशेष अधिकारी लगाया गया है।रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा एपीजेड के विशेष अधिकारी प्रदीप कुमार-1 को झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और अतिरिक्त सचिव ऋतु को माध्यमिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।सैकेण्डरी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव जगदीप ढांडा को पंचकूला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है।
हैफेड के सचिव और जांच अधिकारी तथा खाद्य एवं औषध प्रशासन के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) कमलेश कुमार भादू को गुडग़ांव मंडलायुक्त कार्यालय में विशेष कार्याकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरनिगम, बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त महावीर प्रसाद को ओल्ड फरीदाबाद नगरनिगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
हिसार के नगराधीश सुरजीत सिंह को लोहारू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है।
लोहारू के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर सतबीर सिंह जांघु को फतेहाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर तथा आरटीए का सचिव लगाया गया है।
बावल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर अमरदीप सिंह को पलवल सहकारी चीनी मिल का प्रबन्ध निदेशक लगाया गया है। फरीदाबाद एनआईटी नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त बीर सिंह कालीरमण को बावल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है।
ओल्ड फरीदाबाद नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन को बल्लभगढ़ नगरनिगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
नारनौल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेश कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा नारनौल के आरटीए का सचिव लगाया गया है।
नरवाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर तथा जींद के आरटीए सचिव बीर सिंह को पानीपत सहकारी चीनी मिल का प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया है। आयुष विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त (सडक़ सुरक्षा) वंदना दिसोदिया को हैफेड की सचिव नियुक्त किया गया है।
जींद, हुडा के सम्पदा अधिकारी योगेश कुमार मेहता को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा जींद आरटीए का सचिव नियुक्त किया गया है।
रोहतक सहकारी चीनी मिल के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द मलहान को रोहतक नगरनिगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
गुहला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कमलप्रीत कौर को जींद का नगराधीश नियुक्त किया गया है। पिहोवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) दलबीर ङ्क्षसह को रोहतक सहकारी चीनी मिल का प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया गया है।
फरीदाबाद नगरनिगम के सचिव भारत भूषण गोगिया को फरीदाबाद एनआईटी नगरनिगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे गौरव आंतिल को कुरूक्षेत्र का नगराधीश और कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन)(मिड डे मिल) और स्कूल शिक्षा विभाग की उपसचिव मिनाक्षी राज को हरियाणा राजभवन में उपसचिव नियुक्त किया गया है।
पानीपत सहकारी चीनी मिल की प्रबन्ध निदेशक गायत्री अहलावत को हिसार की नगराधीश तथा हिसार नगरनिगम की संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
जींद की नगराधीश डॉ० किरण सिंह को नरवाना की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
अम्बाला आरटीए के सचिव सतीश सिंगला को अपने अतिरिक्त कार्यभार के अलावा हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड, पंचकूला का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया है। फतेहाबाद के नगराधीश सुरेन्द्र पाल को गुहला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड, पंचकूला के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, कालका के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा पंचकूला नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन को कालका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा पंचकूला नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त व हैफेड का जांच अधिकारी नियुक्त किया है। हांसी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप अहलावत-2 को मेवात का नगराधीश लगाया गया है। मेवात के नगराधीश अनिल नागर को हांसी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
एससीएस अधिकारी अश्विनी मेंगी के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किये जाएंगे।

You cannot copy content of this page