योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले के खिलाफ कारवाई

Font Size

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर बना कर सोशल मीडिया पर डालने पर महाराजगंज जिले के सात मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी. बताया जाता है कि इस सम्बन्ध में हिंदू युवा वाहिनी के नरसिंह पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार शिकायत में यह कहा गया है कि आरोपियों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर में फोटोशॉप के जरिए काट-छांट की. इसे आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. शिकायत कर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व उनकी गिरफ्तारी की मांग की है . शिकायत में तर्क यह दिया गया है कि इस कृत्य से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.

Table of Contents

You cannot copy content of this page