आप का प्रदेश स्तरीय बूथवीर सम्मलेन कुरुक्षेत्र में एक नवम्बर को

Font Size

प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों के सभी 16,000 बूथों पर सम्भावित तैनात बूथवीर होंगे शामिल 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल करेंगे संबोधित  

गुरुग्राम जिला बूथवीर कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों ने भाग लिया : सूर्यदेव नखरौला

आप का प्रदेश स्तरीय बूथवीर सम्मलेन कुरुक्षेत्र में एक नवम्बर को 2गुरुग्राम 14 अक्तूबर: आम आदमी पार्टी का गुरुग्राम जिला बूथवीर कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को ब्लेस्सिंग गार्डन (वाटिका), गांव झाडसा, सेक्टर 31 में आयोजित किया गया. इस सम्मलेन में बताया गया कि आगामी 1 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों के सभी 16,000 बूथों पर सम्भावित तैनात बूथवीरों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस अति महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय सम्मलेन को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे. 

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नवीन जयहिंद आज के सम्मलेन के मुख्य अतिथि थे. जयहिंद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और प्रदेश के हालत की चर्चा की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. सभी कार्यकर्ताओं को आम जनता में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की सलाह दी . आप नेता ने आशा व्यक्त की कि आगामी एक नवंबर से पूर्व हरियाणा के सभी 16 हजार बूथों पर बूथवीरों की सम्भावित नियुक्ति हो जायेगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रदेश स्तरीय बूथवीर सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया.

इस अवसर पर सूर्य देव नखरौला ने कहा कि पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित यह सम्मलेन हरियाणा में पार्टी की भविष्य की रूप रेखा तय करेगा. हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए हमारी तैयारियों पर राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल अपना दिशा निर्देश देंगे. प्रदेश की राजनीतिक स्थिति में बदलाव के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की जायेगी. संभावना इस बात की प्रबल है कि इस दिन हरियाणा की राजनीति के लिये आम आदमी पार्टी की ओर से कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती है. इसमें आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन जयहिन्द और हरियाणा में आप के प्रभारी मंत्री गोपालराय भी संबोधित करेंगे . 

इसके मद्दे नजर ही इससे पहले आम आदमी पार्टी, हरियाणा के सभी जिलों में आप जिला बूथवीर सम्मेलन का आयोजन कर अपने संगठन को मजबूती प्रदान कर रही है. इसी क्रम में गुरुग्राम में भी आज जिला बूथवीर सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व बूथ वीर शामिल हुए.

बताया जाता है कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं पर पहले से ही संगठन मंत्री नियुक्त कर दिए गए हैं. सुरेंद्र शेरपुर को विधान सभा पटौदी, सचिन गौर को विधानसभा बादशाहपुर, जे एस कादियान को विधान सभा गुड़गांव और सूर्य देव को विधानसभा सोहना का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है. नियुक्ति के बाद से ही सभी संगठन मंत्री अपने अपने हलके में संगठन बनाने का काम कर रहे हैं. अभी तक जितने बूथवीरों को पार्टी से जोड़ा गया है आज के सम्मलेन में सभी बूथवीर, कार्यकर्ता एवं जिला व ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया. सूर्यदेव के अनुसार अज की बैठक में लगभग 125 से अधिक सदस्य उपस्थित हुए.

You cannot copy content of this page