कस्बा पिनगवां में चल रहा है वेश्यावृति का गोरख धंधा, पुलिस खामोश !

Font Size

विरोध में, कस्बा पिनगवां में गुलदीन कुरैशी के निवास पर प्रमुख लोगों की बैठक 

यूनुस अनवी

 
मेवात: मेवात के कस्बा पिनगवां में जिस्मफरोसी का गौरखधंधा जमकर फल फूल रहा है। पुलिस की कमजोरी के चलते जिस्म फरौसी के धंधे से जुडी महिलाऐं और उनका सहयोग करने वाले बदमाश किस्म के लोग आऐ दिन लोगों को फैसाकर मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही रोहतक के एक आदमी को फंसाकर करीब 5 लाख रूपये लूटने की योजना बना ली थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पडकड लिया था। शुक्रवार को कस्बा पिनगवां में गुलदीन कुरैशी के निवास पर प्रमुख लोगों की एक बेठक हुई जिसमें ऐसे धंधे से जुडी महिला और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की मांग रखी गई।
 
   कस्बे में रहपुआ रोड़ ,अकबरपुर रोड़ ,आजाद नगर व अन्यों जगहों पर शाम होते ही लोगों का इन जिस्मफरोसी का धंधा करने वाली महिलाओं के ठिकानों पर आना-जाना शुरू हो जाता है। एैसा नही है कि पुलिस को इस कारनामें का पता नही है बल्कि पुलिस आंख बंद कर तमाशबीन बनी हुई है। कस्बे के लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। कस्बे के लोगों ने मेवात पुलिस कप्तान से मांग की है कि महिला पुलिस को लेकर जिस्मफरोसी का धंधा करने वाली महिलाओं के ठिकानों पर छापा मार कर उनको पकडा जाऐ। ताकि कस्बा पिनगवां में हो रहे इस गैर कानुनी धंधे से निजात मिल सके और कस्बे को बदनाम होने से रोका जाऐ।
   पिनगवां में सामाजिक लोगों ने एक बेठक कर कहा कि कस्बे में लगभग दर्जन भर महिलाऐं इस धंधे में शामिल हैं ,जो कस्बे के चारों ओर अपने हुश्न के जाल में लोगों को फोन पर फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलने का काम कर रही है। कस्बे व आस-पास के गावों के मौजिज लोगों ने परेशान होकर इन महिलाओं और इनके साथ मिले हुए कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई किऐ जाने के लिए दो बार पंचायत कर करचुके हैं।  सरपचों व मोजिज लोगों ने बताया कि कस्बा पिनगवां के अकबरपुर रोड़, रहपुआ रोड सहित आस-पास कुछ महिलाऐं बाहर से आकर रहने लगी हैं। जिनके साथ कुछ व्यक्ति भी कस्बा पिनगवां में रहने लगे हैं। यह महिलाऐं वैश्यावृति क र कस्बा पिनगवां का नाम खराब कर रही है ,जिससे इनके पास हर समय बाहारी व अपराध किस्म के लोगों का तांता लगा रहता है।
 
    गांव ढाणा के सरपंच इसराईल, जफरूददीन सरपंच झारपुड़ी, गंगवानी सरपंच ,गुलदीन कुरैशी पिनगवां, शरीफ गंगवानी आबिद खान ,आशिफ हुसैन ,मौलाना आबिद हसन मौहम्मद सहित दर्जन भर गावों के लोगों ने बताया कि इन महिलाओं ने अपने साथ मिलाया हुुआ है जो अमीर और इज्जतदार लोगों का फोन नम्बर इन महिलाओं तक पहुंचाते हैं। फिर ये महिलाऐं फोन कर उस व्यक्ति को अपने जाल में फंसा कर घर बुलाने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही मामला पुन्हाना में सामने आ चुका है जिससे पांच लाख रूपये मांगने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 

क्या कहते हैं पिनगवां थाना इंचार्ज ? 

 
  पिनगवां थाना इंचार्ज कमल एएसआई ने बताया कि उनकी जानकारी अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं है। लोगों की शिकायत पर इसकी जांच की जाऐगी और दौषी पाऐ जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

You cannot copy content of this page