मोदी को झूठ व सच के बीच का अंतर मालूम नहीं : राहुल गांधी

Font Size

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा , गुजरात से बेहतर है हिमाचल मॉडल

मंडी:  कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ह‍िमाचल प्रदेश के मंडी में आज कांग्रेस की रैली ‘विकास से विजय की ओर’ को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि मोदी को झूठ व सच के बीच अंतर मालूम नहीं है। मोदी ने सत्ता में आते ही कहा था कि दो करोड़ युवाओं को हर साल वह रोजगार देंगे। आज भारत के सामने सबसे बड़़ी कोई समस्‍या है, तो वह बेरोजगारी है। तीस हजार नए युवा हर 24 घंटे में इस देश में रोजगार ढूंढने न‍िकलते हैं। हमारा आज चीन से मुकाबला है चीन की सरकार हर साल 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है। लेकिन मोदी की सरकार भारत की सरकार केवल 450 युवाओं को रोजगार दे रही है।

राहुल गांधी ने कहा क‍ि भाजपा शास‍ित राज्‍यों में क‍िसान रोज आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। केवल भाषण ही द‍िए जा रहे हैं। ह‍िमाचल में कांग्रेस की सरकार ने चार साल में 70 हजार युवाओं को रोजगार द‍िया है। जबकि गुजरात में महज 10 हजार युवाओं को ही रोजगार द‍िया गया है। ह‍िमाचल में बेरोजगार भत्‍ता द‍िया जा रहा है। गुजरात में एक फूटी कौड़ी नहीं। गुजरात में भाजपा ने 13 हजार स्‍कूल बंद क‍िए हैं। ह‍िमाचल की वीरभद्र सरकार ने 15 सौ स्‍कूल नए खोले हैं। ह‍िमाचल में चार मेडीकल कॉलेज खोले गए हैं। गुजरात में एक भी नहीं है। राहुल गांधी ने कहा क‍ि सामाज‍िक पेंशन में भी ह‍िमाचल आगे है। तो फ‍िर गुजरात मॉडल क्‍या है। राहुल ने कहा क‍ि मोदी ने नोटबंदी आरबीआई को पूछे ब‍िना की। देश कैश से चलता है। जीडीपी में दो फीसद का नुकसान हुआ है। गुजरात में 30 लाख बेरोजगार युवा केवल मोदी की देन है। उन्‍होंने कहा क‍ि देश को वही व्‍यक्‍ित चला सकता है, जो देश को प्‍यार करता है।

कांग्रेस वीरभद्र स‍िंह के साथ

राहुल गांधी ने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह राजा नहीं फकीर है। उन्‍होंने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह सातवीं बाद ह‍िमाचल के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस पार्टी वीरभद्र स‍िंह के साथ है। उन्‍होंने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह को प्रदेश की जनता फ‍िर से मुख्‍यमंत्री बनाएगी।

देश के व‍िकास का श्रेय कांग्रेस को : आनंद शर्मा

इस मौके पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा क‍ि देश के विकास का श्रेय केवल कांग्रेस की सरकार को जाता है। उन्‍होंने कहा क‍ि देश में मौजूदा समय में व‍िभाजन का वातावरण पैदा क‍िया जा रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि ह‍िमाचल में सरकार कांग्रेस के ल‍िए नहीं बल्‍‍िक देश को बचाने के ल‍िए बनानी है। 132 साल पुराने दल को मोदी झुका नहीं सकते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि मोदी ने लोगों का पैसा छीनकर उन्‍हें भीख मांगने पर मजबूर कर द‍िया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार श‍िंदे ने कहा क‍ि कठ‍िन समय में प्रदेश की जनता कांग्रेस का साथ देगी।

जीएसटी से डरी हुई है भाजपा : वीरभद्र स‍िंह

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री वीरभद्र स‍िंह ने कहा क‍ि ह‍िमाचल का व‍िकास भी कांग्रेस की देन है। उन्‍होंने कहा क‍ि केंद्र की मोदी सरकार ने तीन साल में नोटबंदी व जीएसटी के अलावा कुछ नहीं क‍िया। अब जीएसटी से भाजपा डरी हुई है। वीरभद्र स‍िंह ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का आदर है, लेकिन नीत‍ियों को लेकर उनका व‍िरोध है।

इससे पहले राहुल गांधी करीब सवा 12 बजे चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंडी पहुंच गए हैं। उनके साथ कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता आनंद शर्मा भी मंडी पहुंचे। मंडी पहुंचने पर मुख्‍यमंत्री वीरभद्र स‍िंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार श‍िंदे व कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष सुखव‍िंद्र सुक्‍खू सह‍ित कई कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्‍वागत क‍िया। मंच पर मुख्‍यमंत्री वीरभद्र स‍िंह ने राहुल गांधी को क‍िन्‍नौरी टोपी पहनाकर तथा कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष सुखव‍िंद्र सुक्‍खू ने कुल्‍लवी टोपी पहनाकर स्‍वागत क‍िया। हालांक‍ि पंडाल में भीड़ बेहद कम नजर आ रही है।

पड्डल मैदान में पहली बार हुई राहुल गांधी की रैली

छोटी काशी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पहली बार रैली हुई। हालांकि राहुल गांधी 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान मंडी आए थे। उन्होंने सेरी मंच से लेकर सुंदरनगर तक रोड शो किया था, लेकिन कहीं पर भी लोगों को संबोधित नहीं किया था। रोड शो से सदर, बल्ह, नाचन व सुंदरनगर हलके में लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। सदर से अनिल शर्मा व बल्ह से प्रकाश चौधरी जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

जबकि नाचन में टेक चंद डोगरा व सुंदरनगर में सोहन लाल ठाकुर को हार का मुंह देखना पड़ा था। सरकार रैली में भीड़ जुटा कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करने का प्रयास करेगी। संगठन व सरकार के बीच चल रही रस्साकशी पर भी सबकी नजर रहेगी। रैली में सरकार अपनी पांच साल की उपलब्धियों का गुणगान करेगी। निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार रहेगी।

इन बड़े नेताओं की हो चुकी हैं पड्डल में रैलियां

पड्डल मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण्आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई रैलियां हो चुकी हैं। भीड़ के मामले में हर रैली ने यहां नए आयाम स्थापित किए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार भीड़ जुटाने के मामले में कोई चूक नहीं करना चाहती है।

You cannot copy content of this page