गोडसे को भगवान् मानने वाले शांति की सीख न दें : विजयन

Font Size

कन्नूर। भाजपा की जनरक्षा यात्रा में पार्टी नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर राज्य के सीएम पिनरई विजयन ने पलटवार किया है सीएम विजयन ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि गोडसे को भगवान मानने वाले हमें शांति की सीख नहीं दे सकते .

 केरल में भाजपा व संघ के कार्यकर्ताओं की हो रही हत्याओं के विरोध में पिछले दो दिनों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केरल में जनरक्षा यात्रा कर रही है। अमित शाह ने केरल में 3 अक्टूबर को जनरक्षा यात्रा आरम्भ करते हुए सीएम विजयन पर निशाना साधा था और पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था . यात्रा के दूसरे दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी केरल पहुंचे और केरल सरकार पर निशाना साधा.

सीएम विजयन ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्याओं के लिए आरएसएस को ही जिम्मेदार ठहराया  है. विजयन ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें कोई नहीं डरा सकता.  उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्या और हमले वालों से आरएसएस के ही वरिष्ठ लोगों के सीधे लिंक हैं.

Table of Contents

You cannot copy content of this page