संस्कार भारती का सांझी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह,शीला त्यागी को प्रथम पुरस्कार

Font Size

रामानंद सागर इकाई गुरुग्राम ने सांझी प्रतियोगिता का आयोजन किया 


संस्कार भारती का सांझी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह,शीला त्यागी को प्रथम पुरस्कार 2गुरुग्राम : संगीत, कला और साहित्य को समर्पित संस्था संस्कार भारती गुरुग्राम की रामानंद सागर इकाई गुरुग्राम ने सांझी प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कल शाम सूरत नगर फेज १,गुरुग्राम में किया| इस समारोह के अंतर्गत सांझी प्रतियोगिता,दीप सज्जा ,भूमि अलंकरण अवं शुभकामना पत्र के पुरुस्कार वितरित किये गए साथ ही सूरत नगर फेज १,गुरुग्राम की महिलाओ एवं बच्चो ने बढ़ चढ़ कर समारोह में भाग लिया एवं कई तरह के सांस्कृतिक कार्यकर्म प्रस्तुतु किये | 

सांझी प्रतियोगिता में शीला त्यागी धर्मं पत्नी  विष्णु त्यागी ने प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया इसी प्रकार दीप सज्जा में कुमारी काजल पुत्री  राज कुमार पाल,शुभकामना पत्र में ज्योति शर्मा पुत्री पवन शर्मा ,भूमि अलंकरण में कोमल कुमारी पुत्री ललन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

कार्यकर्म में संस्कार भारती के संरक्षक मेजर दीनदयाल ,संस्कार भारती के प्रांतीय उपाअध्यक्ष डा० सुरेश वशिस्ठ,खादी ग्रामोधोग की चेयरमैन गार्गी कक्कड, संस्कार भारती के प्रांतीय नाट्य विधा संयोजक महेंदर कक्कड, समाजसेवी श्रीपाल , पवन जाघु, ,संजीव त्यागी, मुकेश उपस्थित रहे |संस्कार भारती का सांझी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह,शीला त्यागी को प्रथम पुरस्कार 3

 

इस कार्यक्रम में मंच सञ्चालन संस्कार भारती के जिला संयोजक यशवंत शेखावत ने किया , निर्णायक की भूमिका मीनाक्षी सक्सेना ,सीमा शर्मा ,एव विजया फ़्लोरा ने बहुत सुन्दर तरीके से निभाई | कार्यक्रम में विशेष सहयोग ,मनोज शर्मा,सुनील शर्मा, मोहित , जोगिन्दर शर्मा ,राहुल पांडे , संतोष ठाकुर जी , सीमा शर्मा , अनिल शर्मा , शलेन्द्र  , राम बहादुर पाल ,सचिन पाल, राजन सैनी, बेबी, सोनिया, विक्रम शर्मा का रहा और कार्यक्रम को सफल बनाया |

You cannot copy content of this page