मेवात में मिशन 2019 की तैयारियों में जुटे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव चौ• अख्तर हुसैन

Font Size

पुन्हाना के आठ से अधिक गांवों का किया दौरा , लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू 

क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में शुरू किया अभियान 

पुन्हाना क्षेत्र में लोगों का मिल रहा है जबरदस्त समर्थन 

मेवात : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव चौ• अख्तर हुसैन ने आज मेवात के कई गांवों का दौरा किया और लोगों से हरियाणा प्रदेश के वर्तमान राजानीतिक हालत पर चर्चा की. उनका यह दौरा कांग्रेस पार्टी के मिशन 2019 की तैयारियो को लेकर है. चौधरी हुसैन पूर्व में पुन्हाना विधान सभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भी रहे हैं इसलिए अपने सामाजिक एवं राजनीतिक रसूख के सहारे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में उनका यह अभियान अहम माना जा रहा है. उन्हें पुन्हाना क्षेत्र में लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला रहा है.   

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौ• अख्तर हुसैन ने आज पुन्हाना विधानसभा के गांव लुहिंगा कला, जमालगढ, गुलालता, सिरोली, बिसरू, सिंगार, नई, और बिछौर जैसे आठ से अधिक गांवों का दौरा कर अपने क्षेत्र के लोगों का हाल चाल जाना और उनकी समस्याओं को समझा. लोगों ने उन्हें अपने अपने अपने गांवों की समस्याओं से रुबरु करवाया और विकास कार्य ठप होने की शिकायत की. हाजी अख्तर ने लोगों को उनकी समस्याओं को नूंह प्रशासन के समक्ष जोरदार तरीके से उठाने का वायदा किया.

जन संपर्क अभियान के दौरान लोगो से रुबरु होते हुए उनका कहना था कि भाजपा शासन में मेवात के साथ भेदभाव हो रहा है. मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. कानून व्यवस्था लचर है. अब लोगों के पास कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है. आने वाले समय में मेवात के लोग एक जुट होकर कांग्रेस का साथ देंगे और ऐसी सरकार बनायेंगे जो मेवात के विकास को फिर से गति दे सके. यह कांग्रेस पार्टी की सरकार ही कर सकती है. उन्होंने दावा किया कि मेवात के लोग फिर से कांग्रेस की सरकार को याद करने लगे हैं.

इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मास्टर सहीद, रसीद सरपंच, शेर सिंह सरपंच, यादराम पिनंगवा, रफीक ठेकेदार, सैकूल एडवोकेट, इरफान एडवोके सहित दर्जनों पर्मुख लोग थे.

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page