समैण घटनाक्रम दो लोगों के अहम की लडाई : बराला

Font Size

भाजपा अध्यक्ष ने कहा : घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण, जांच के बाद होगी दोषियों पर कार्रवाई

चण्डीगढ़, 19 अगस्त :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने समैण में हुए घटनाक्रम की कडी निंदा करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें जो भी व्यक्ति दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समैण घटनाक्रम दो लोगों के अहम की लड़ाई है, जिससे जाट समुदाय के लोगों का कोई लेना-देना नहीं है। 

आज यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि समैण में हुआ घटनाक्रम पूरी तरह से निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, जिसमें गलत करने वालों के खिलाफ कानून कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने समैण में हुए झगड़े के पीछे दो लोगों के अहम की लड़ाई को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय के नाम पर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को अपने गांव में घुसने के लिए उकसाता है तो दूसरा व्यक्ति शक्ति प्रदर्शन करके अपना वर्चस्व साबित करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि यह लोग जाट समुदाय के हित से ज्यादा अपने वर्चस्व की लडाई लड़ रहे हैं। जाट समुदाय ऐसे किसी झगडे और राजनीतिक से संबंध नहीं रखता। उन्होंने कहा कि जानबूझकर दोनों जाट नेता पूरे मामले को राजनीतिक तूल देने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनके अहम इसके पीछे नजर न आएं। उन्होंने भरोसा जताया कि जाट समुदाय ऐसे लोगों के अहम को समाज के हितों पर भारी नहीं पडऩे देगा।

You cannot copy content of this page