Font Size
उपमंडल के गांव बिसरू में करीब एक दर्जन गो हत्या और गोतस्करी से लेकर लूटपाट का
आरोप
50 लोगों की भीड ने पुलिस पर हमला बोल दिया बैरंग लौटी पुलिस
जान से मारने की नियत से फायरिंग करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज
यूनुस अलवी


डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बुधवार को सिंगार निवासी इकराम अपने कई साथियों के साथ बिसरू स्थित ससुराल में छूपा बैठा है। जिसको लेकर सुबह 10 बजे बिछौर थाना पुलिस व पीओ स्टाफ द्वारा गांव से बाहर स्थित जंगल में बने घर पर दबिश दी गई। जहां पर इकराम के साथी सहित करीब 50 अन्य लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। जिसको देखते हुए पुलिस वापस कार्यालय में आ गई। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद जिले के पुन्हाना, पिनगवां, बिछौर, रोजका मेव व फिरोजपुर झिरका सहित 8 थाना सहित चौकियों की पुलिस को इक्कठा कर एक बार फिर गांव में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी इकराम अपने साथियों के साथ पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उन्होंने बताया कि इकराम पर पुन्हाना, पिनगवां व बिछौर थाने में गौकशी से लेकर लूटपात के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी काफी समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। जिनको लेकर उसे पीओ घोषित किया हुआ है।

पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में इकराम व उसके साथी इकराम,रेशमा, जुबैर, तोसिफ व हनीफ सहित 11 लोगों को नामजद कर 40-50 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास व सरकारी काम में बांधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी रहेंगे, उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ओम प्रकाश, डीएसपी पुन्हाना।