सोमवार को चार महिलाओं की कटी चुटिया, किसी को बंदर, किसी को बुढ़िया तो किसी को रीछ दिखा

Font Size

: गांव सलंबा के सैंकडों लोगों ने भी देखे अजनबी बंदर

: लोगों ने लाठियां लेकर किया पीछा लेकिन अचानक गायब

 

यूनुस अलवी

मेवात :   चोटी कटने का सिलसिला मेवात में अभी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी चार महिलाओं की चोटी कट गई।  पहला मामला गांव पाडला में हुआ जहां एक महिला दिन के समय खेतों पर पशुओं को चारा लाने के लिए गई थी। महिला ने बताया कि चारा काटते समय उसे एक बडे-बडे बालों और दांतों का एक रीक्ष जैसा नजर आया उसने जोर से शौच मचा दिया। खेतों में मौजूद लोग इकटठे हो गऐ। लोगों ने उसे खेतों में तलाशा लेकिन कुछ नहीं मिला। महिला ने बताया कि उसके बाद वह अपने घर आ गई और कुछ देर पर उसके कंधों और सीने पर जोर पडा वह बेहोश होकर गिर गई और उसकी चुटिया कट गई।
 
  दूसरा वाकिया गांव फिरोजपुर मेव का है। जहां नसीमा नाम की महिला दिन के करीब दो बजे अपने घर पर अपने छोटे बच्चे को दूध पिला रही थी। उसे बडे-बडे दातों वालों एक बुढिया नजर आई तो उसे देखते ही वह जोर से चिल्लाई। नसीमा के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उसके घर पर भागे तो नसीमा बेहाश पडी थी और उसकी चुटिया करीब एक फीट कटी हुई थी।
 
   वहीं तीसरी और चौथी घटना गांव सलंबा की है। जहां बीती रात करीब दस बजे गांव की वरीसा पत्नि आरिफ की चोटी गई वहीं आज दिन में करीब दस बजे नहिदा नाम की लडकी की चोटी कट गई। वरीसा ने बताया कि वह घर पर थी घर की छत पर उसने बंदर दिखाई दिऐ उसने उनको भगाने की कोशिश की लेकिन वे भागे नहीं वह उसकी तरफ भागे, वह जोर-जोर से चिल्लाई उसके बाद वह बेहोश हो गई और उसकी चुटिया कट गई।  वहीं गांव की नाहिदा ने बताया कि वह दिन के समय जंगल ने पशुओं के लिए हरा चारा लेकर आई थी। घर की छत पर दो बंदर बेठे थे उसने पहले उनको भगने का प्रयास किया लेकिन वे भागे नहीं बल्कि उसकी तरफ ही दौड पडे, बाद में वह बेहोश हो गई और उसकी चुटिया कट गई।
 

: बेहोशी ही हालत में अलग-अलग किस्म की आवाजें निकाल रही थी महिला

 गांव सलंबा निवासी अहु बुरहान ने बताया कि रात करीब दस बजे गांव की वरीसा पत्नि आरिफ को बंदर नजर आया। उसने जोर से शोर मचाया। उस समय लोग मस्जिद से नमाज पढकर निकल रहे थे। महिला की चीख सुनकर आरिफ की घर की तरफ दौडे तो देखा की महिला बेहोश पडी है और उसकी चुटिया कटी हुई है। गांव के लोगों ने देखा की दो अजीब किस्म के बंदर उनके घर की छत पर बेठे हैं। उनको लोगों ने भगाने का प्रयास किया तो वे जंगल की तरफ भागे। उन्होने बताया कि उस समय पूरा उजाला था उनकी आंखो के सामने से ही दोनो बंदर गायब हो गऐ। थोडी देर बाद फिर आरिफ के घर पर एक अजीब सी बिल्ली छत पर देखी तो लोग उसके पीछे भागे तो वह भी देखते देखते ही गायब हो गई। अहुबुरहान ने बताया कि उनके गांव में इससे पहले भी हाजरा नाम की महिला की चोटी कट चुकी है लेकिन वरीसा की चोटी कटने के बाद जब वह बेहोश हुई तो कभी कुत्ता तो कभी बिल्ली तो कभी कैसी अलग-अलग किस्म की आवाज निकाल कर रो रही थी। गांव के लोगों ने ऐसा पहली बार देखा है।

You cannot copy content of this page