भाजपा के कार्यकर्त्ताओं से प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को मिलेंगे मंत्री

Font Size
 
चंडीगढ़, 4 अगस्त :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाण राज्य के मंत्रीमंडल के सभी मंत्री प्रदेश की राजधानी चण्डीगढ़ में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और बुधवार को प्रात: 10.00 बजे से भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगें। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अपने कार्यालय में तब तक उपलब्ध रहेंगें जबकि सभी कार्यकर्ताओं की बात सुन नहीं ली जाती। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में सभी मंत्री अपने कार्यालय में ही दोपहर की भोज भी करेेंगें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से जानकारी लेने व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए वे एक माह में एक दिन अपने संबंधित जिला में जाएंगें ताकि उनकी समस्याओं का वे समाधान कर सकें।
 
श्री अमित शाह आज रोहतक में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियेां के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है और किया जा सकता है परंतु उसका पालन करना भी आवश्यक हैं। 
 
उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों के दौरान सरकार में शामिल लोगों के साथ समीक्षा की गई है। राज्य में पूर्ववर्ती सरकारों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले की सरकारे व्यक्तियों, परिवारों, जातियों के आधार पर चलाई जाती है और किसी परिवार व जाति के नाम से सरकार को चलाया जाता था और युवाओं को नौकरी भी इसी आधार पर दी जाती थी कि जिसकी सरकार होगी, उसी को नौकरी दी जाती थी। परंतु राज्य में श्री मनोहर लाल की सरकार ने योग्य लोगों को नौकरी देने का काम किया है और भर्तियों में पारदर्शिता लाकर प्रणाली को ठीक व सुधार करने का काम किया है चाहे पुलिस की भर्ती हो, पटवारी की भर्ती हो, सिविल सेवा की भर्ती हो या अभियंताओं की भर्ती हो। उन्होंने कहा कि अब कोई यह नहीं कह सकता है कि नौकरियों के लिए घुस देनी पड़ती है अब योग्यता के आधार पर नौकरियां युवाओं को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि अब इस सुधार प्रणाली के कारण युवा बच्चे पढाई और लिखाई करने लगे हैं।  इसी प्रकार, प्रदेश सरकार ने स्थानातंरण नीति में  सुधार लाकर एक बडा काम किया है जिसके तहत स्थानातंरण भी उसी का होता है जिसका हक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक क्लिक से 35,000 शिक्षकों का आनलाईन स्थानातंरण करने का काम किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चैटाला पर चुटकी लेेते हुए कहा कि बड़े नेता भी भर्ती और स्थानातंरण के कारण आज जेल में है। 
 
हरियाणा में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि राज्य को कैरोसनी मुक्त राज्य बनाया गया है जो एक बड़ी उपलब्धि हैं। इसी प्रकार, सक्षम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  सार्वजनिक वितरण प्रणाली  का कप्यूटरीकरण करना इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वर्तमान सरकार ने सुधार करने का काम किया है और भ्रश्टाचार को समाप्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 38000 फर्जी राशन कार्ड समाप्त किए हैं जिनके मालिक हीं नहीं थे और उनके नाम पर राशन लेने का घोटाला चल रहा है जिससे सरकार को करोडों रूपए का नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने करोडो रूपए के हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने में सफलता प्राप्त की है। 
 
इसी प्रकार, राज्य सरकार की उपलब्धियों में पढी लिखी पंचायतों को जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश ने एक मिसाल कायम करते हुए पंचायतों में पढ़े-लिखे लोगों को लाने का काम किया है जिसका कांग्रेस और चैटाला ने भी विरोध किया था परंतु भाजपा ने विकास की दृष्टि से पढ़ी लिखी पंचायतों को तैयार करने का काम किया है। 
 
प्रदेष सरकार द्वारा ई-स्टाम्प, ई-पंजीकरण और सिंगल विंडों के साथ साथ बिजली चोरी को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेष में बिजली चोरी की आदत को धीरे धीरे समाप्त किया जा रहा है जोकि इतना आसान कार्य नहीं हैं, परंतु कार्यकर्ताओं को लोगों को बिजली के बिल भरने के लिए प्रेरित करना होगा।  इसी प्रकार से प्रदेश में राष्टीय राजमार्ग का नेटवर्क बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को जी जान के साथ काम करना है ताकि प्रचण्ड ताकत के साथ देश को आगे बढाया जा सकें। 
 
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में चल रही केन्द्र सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले तीन सालों में विभिन्न कार्य किए हैं जिसकी सूची काफी लंबी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 106 योजनाओं को लागू किया है जो पिछले तीन सालों में बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार ने युवाओं, गरीबों, किसानों, पिछड़ों सभी के लिए काम किया है और भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि ये सभी कार्य आप लोगों को प्रत्येक बूथ और घर तक पहुंचाने है क्योंकि जो आप लोग बताओगें वहीं लोगों के सामने आएगा। 
 
इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्टीय महामंत्री संगठन श्री राम लाल, भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा अनिल जैन, भाजपा प्रदेषाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा की राष्टीय सचिव सुधा यादव, भाजपा के राष्टीय अनुशासन समिति के संयोजक प्रो गणेषी लाल, हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी,  श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सैनी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ० बनवारी लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

You cannot copy content of this page