महिलाओं और लड़कियों को रक्षा बंधन पर हरियाणा रोडवेज का तोहफा

Font Size
चंडीगढ़, 4 अगस्त : रक्षा बन्धन के अवसर पर महिलाओं और लड़कियों को एक तोहफा देते हुए हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और दिल्ली तक चलने वाली बसों सहित राज्य के भीतर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और उनके 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 6 अगस्त की दोपहर से 7 अगस्त, 2017 की मध्यरात्रि तक वैध होगी। 
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा महिलाओं व लड़कियों को प्रति वर्ष प्रदान की जाती है। 

You cannot copy content of this page