अब भाजपा की नजर, केरल, बंगाल और नार्थ ईस्ट पर !

Font Size
 

सुभाष चौधरी /प्रधान संपादक 

चंडीगढ़, 4 अगस्त ;  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा को अजेय पार्टी बनाना हैं क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंात्रिक देश की और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि हमें यहीं पर संतोष नहीं करना चाहिए क्योंकि हम सरकारें बनाने के लिए नहीं आए हैं बल्कि हम देश व मां भारती को विश्व गुरू के स्थान पर बैठाना चाहते हैं और संपूर्ण वैभव देश को दिलाना है और राष्ट्रवाद की प्रेरणा के साथ हमें अंतोदय के लक्ष्य को प्राप्त करना हैं।
 
अमित शाह ने यह मंत्र आज रोहतक में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि जब हमारी दो सीटें थीं तब भी भाजपा बिखरी नहीं क्योंकि पार्टी का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं हैं बल्कि राष्ट्रवाद की प्रेरणा के साथ हमें अंतोदय के लक्ष्य को प्राप्त करना हैं और देश व मां भारती को विश्व गुरू के स्थान पर बैठाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड की विजय के बाद भी केरल, बंगाल और नार्थ ईस्ट पर अपनी विजय पताका फहरानी है। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि जब उन्हें 9 अगस्त, 2014 को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था तो उन्होंने कहा कि था  की वे पार्टी के प्रदर्शन से वे संतुष्ट नहीं हैं और अभी पार्टी को अपना सर्वश्रेष्ठ व सर्वोच्च प्राप्त करना बाकी है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 साल के लिए हमें सरकार बनानी है तो बूथ तक परिश्रम करना होगा और तब जाकर भाजपा पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत होगी।  
 
उन्होंने कहा कि भाजपा आज वैभव की स्थिति में आई हैं और आज 73 प्रतिशत भू-भाग, 68 प्रतिशत जनसंख्या, 11 करोड सदस्य, 1387 विधायक और 330 सांसद भाजपा के हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा एक वैश्विक पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का वैभव आलस्य निर्माण करना नहीं हैं क्योंकि जब विजय के बाद आलस्य आता है तो पतन शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत काम बाकी है क्योंकि जब देश में भूख से कोई व्यक्ति सोता है तो जब तक उसका पेट न भर जाए हमें चैन नहीं लेना चाहिए, जब तक किसी बच्ची को पढ़ाई का हक न मिलें तब तक हमें चैन का अधिकार नहीं हैं, इसी प्रकार जब तक हर खेत को पानी न मिलें तब तक हमें आराम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व मार्गदर्शन के तहत हमें परिश्रम करना है और परिश्रम की पाराकाष्ठा की जरूरत है क्योंकि भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है। 
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन गई हैं परंतु अभी हमें बूथ तक संगठन को पहुंचाना हैं। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय का स्मरण करते हए कहा कि हमें हर बूथ के अंदर भाजपा को मजबूत गढ़ के रूप में स्थापित करना है उन्होंने कहा कि 115 कार्यकर्ता एक साल 6 माह के लिए बूथ को मजबूत करने के लिए निकले हैं और वे सूची सत्यापन के साथ साथ पार्टी के लिए लोगों को भी जोडेंंगे। 
उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि ये 115 भाजपा के लोग योजना बनाएंगें और तभी सफल होंगें जब तक पार्टी के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी इनका बूथ लेवल पर सहयोग नहीं करेंगें। उन्होंने पदाधिकारियों से हाथ उठवाते हुए कहा कि क्या आपको इन साथ नहीं देना चाहिए, इस पर उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर हामी भरते हुए सहयोग देने के लिए अपने सहमति जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक कार्यकर्ता पांच बूथों पर जाएगा और प्रत्येक बूथ को मजबूत करते हुए सूची के अनुसार हर व्यक्ति के साथ संपर्क भी साधेगा और पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करेगा क्योंकि हमें भाजपा को अजेय पार्टी बनाना है। 
 
श्री शाह ने केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का हवाला देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन सालों में ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे किसी भी भाजपा के कार्यकर्ता का सिर नीचा झुकाना पड़े क्योंकि श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र में एक प्रमाणिक सरकार दी है और विरोधी भी वर्तमान सरकार पर भ्रश्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने तीन साल में देष का मान बढाया है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका, नेपाल, भूटान इत्यादि देशों में जो हजारों की संख्या में मोदी जी को सुनने आते हैं वो मोदी जी को नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ भारतवासियों को सुनने आते है। 
 
उन्होंने कहा कि यूपीए के दस साल के राज में घोटाले की सरकार रहीं और अब एक प्रमाणिक सरकार लोगों को दी है क्योंकि जीएसटी से लेकर हर घर में शौचालय निर्माण की बात को किसी ने भी पिछले 70 सालों में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि गरीब के घर में चूल्हे की व्यवस्था करने का काम भी इसी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में 4.5 करोड घरों तक शौचालय पहुंचाया गया हैं अर्थात इसे अंतोदय कहते है। अंतोदय का अर्थ अंत तक खड़े व्यक्ति को पहले नंबर पर खड़े व्यक्ति के साथ लाना। उन्होंने कहा कि करोड़ गैस सिलेंडर देकर हजारों झोपडिय़ों को धुएं से मुक्त करने का काम किया हैं। 
 
इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल, भाजपा के राष्टीय महामंत्री संगठन  राम लाल, भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा अनिल जैन, भाजपा प्रदेषाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा की राष्टीय सचिव  सुधा यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अनुशासन समिति के संयोजक प्रो गणेशी लाल, हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सैनी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ० बनवारी लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 
00000000

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page