गौ तस्करों के चंगुल से छुडाई 10 गायें

Font Size
 
पुन्हाना :  गुप्त सूचना के आधार पर इंदाना पुलिस ने गौतस्करों के चंगुल से 10 गायों को जिंदा वाहन सहित बरामद किया है। पुलिस को देखकर सभी अरोपी मौके से भागने पर कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस ने गायों को बहीन गौशाला भेज दिया है और गौ-तस्करों की पहचान करने में जुटी हुई है। 
इंदाना थाना प्रभारी जयराम ने बताया कि बीती रात्रि वे गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि सिंगार-खाईका मार्ग पर एक टाटा-407 में गौ-तस्कर गायों को ले जा रहे हैं। तभी उन्होंने मौके पर छापा मारकर वाहन को रोक लिया। वाहन के रूकते ही वाहन से सभी लोग भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस द्वारा तलाशी ली गई, तो पाया कि वाहन में 10 गायें दयनीय अवस्था में ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थी। जिन्हें वे लोग गौहत्या कर मांस को बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना प्रभारी के अनुसार गायों को बहीन गौशाला भेज दिया गया है। और गौतस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page