कुसुम घायल ग्रेट नेशनलिस्ट अवार्ड 2017 से सम्मानित

Font Size

आर एस चौहान 

गुडग़ांव 31 जुलाई :  समाज सेविका कुसुम घायल को प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति करनाल द्वारा ग्रेट नेशनलिस्ट अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोज़ी आनन्द मलिक व शहीद उधम सिंह के वंशज हरपाल सिंह के हाथों से दिया गया।
 
ग्रेट नेशनलिस्ट अवार्ड 2017 का आयोजन प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा अमर शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित प्रोग्राम में दिया गया। यह अवार्ड कुसुम घायल को उनके द्वारा गऱीब बच्चों को शिक्षा देने व पोधा रोपण अभियान व नारी शस्त्रीकरण के कार्यों के लिए दिया गया। कुसुम घायल ने कहा कि नारी आज हर क्षेत्र में देश के विकास में अपना सहयोग कर रही है।
 
 

उन्होंने कहा कि समाज को नारी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि एक शिक्षित लडक़ी दो परिवारों का भला करती है। हमारे समाज में फैली कुरीतियाँ जैसे कन्या भ्रुण हत्या को हम सब ने मिलकर उखाड़ फैंकना चाहिए। इस अवसर पर कुसुम घायल को श्रीमती सुमन ठाकरान, कुसुम मलिक, शक्ति शर्मा, पुनम दहिया, ममता, पुनम सहरावत टोकस और सत्यवान वर्मा आदि ने भी बधाई दी।

 
 

You cannot copy content of this page