पटाकपुर रास्ते के निर्माण पर खर्च होंगें 80 लाख रूपये, विधायक ने किया शिलान्यास

Font Size

यूनुस अलवी

मेवात:   क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से क्षेत्र का चहुुमुखी विकास कराया जाएगा। पुन्हाना शहर की नगरपालिका की सभी वार्डो में स्ट्रीट लाइटों से लेकर सभी कच्चे रास्तों को करोडों खर्च कर पक्का कराया जाएगा। उक्त बातें  हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमेन व पुन्हाना से विधायक रहीशा खान ने 80 लाख रूपये की लागत से नगरपालिका के वार्ड नम्बर 15 पटाकपुर  में फिरनी के रास्ते के उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को सम्बोंधित करते हुए कहा। रास्ते को इन्टरलॉकिंग टाईलों से बनाया जा रहा है जिसमें 40 लाख रूपये की राशि खर्च की जाऐगी इसके अलावा वार्ड न. 5 के जमालगढ रोड से अबेंडकर पार्क तक के रास्ते  में भी 40 लाख रूपये की राशि खर्च की जाऐगी। 
 
  विधायक रहीशा खान ने कहा कि पुन्हाना नगरपालिका में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जा रहे है। प्रत्येक वार्ड के  सभी रास्तों को पक्का कराने के साथ ही यहां पर जगमगाती स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की निकासी के लिए भी नालों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।  इसके अलावा पुन्हाना-नगीना-होडल रोड पर 40 लाख रूपये की लागत से डिवाईडर पर स्ट्रीट लाईटों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
 
उन्होंने कहा कि वर्षों से पिछली सरकारों द्वारा भेदभाव झेल रहे  शहर के लोगों को कुछ दिनों बाद शहर के हालात बदले बदले दिखाईं देगें। चेयरमेन व विधायक रहीश खान ने कहा कि लोगों की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रख उनका समाधान करा रहा हूं। भाजपा पार्टी व मुख्यमंत्री मेवात पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मेवात को रिकार्ड विकास कराया जाएगा। 
   इस मौके पर नगरपालिका चेयरपर्सन रूबीना बेगम,पूर्व चेयरमेन समशुदीन, पार्षद अजहरूद्दीन, पार्षद जुबेर, मास्टर गंगाराम,एसडीओ डालचंद,  जेई जीतराम, चिम्मनलाल तेवतियां, अशोक भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page