भाजपा से प्रदेश का भला नहीं हो सकता :  गिरीश

Font Size

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं एवं किसानों की चौपाल सभा 

सिरमौर:   सिरमौर ब्लॉक के पथरी गाँव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं किसानों की चौपाल सभा हुई।

चौपाल में कांग्रेस नेता गिरीश सिंह ने कहा कि भाजपा से प्रदेश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लंबे-चौड़े वादे कर सत्ता में आई यह सरकार जनता को मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है. इसे जनता अब भलीभांति समझ चुकी है। उन्होंने आगाह किया कि लोग आने वाले समय में भाजपा का हिसाब करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरमौर के अध्यक्ष सिध्यनाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाओं से लोग दहशत में जी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का कानून पर कोई नियंत्रण नहीं है। ऐसे में अब जनता की निगाहें कांग्रेस पार्टी पर टिकी हुई हैं।

आयोजित चौपाल में मुख्य रूप से रामायण गौतम,चक्रपाणि त्रिपाठी,शिवेंद्र सिंह,यज्ञनारायण गुप्ता,जमुना यादव,राजकुमार सिंह,राम सिंह,समयलाल शुक्ला,अरुण कुशवाहा,बुद्धसेन चतुर्वेदी,अजीत पांडेय लाला, पियूष मिश्रा,तथा राहुल तिवारी किरहाई सहित आदि मौजूद रहे

You cannot copy content of this page