जुनैद के हत्यारों का सुराग देने वाले को मिलेगा दो लाख रु. ईनाम

Font Size
चंडीगढ़, 3 जुलाई :  हरियाणा रेलवे पुलिस ने जुनैद नामक व्यक्ति की हत्या के आरोपी की पहचान कराने वाले को दो लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
रेलवे पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 जून, 2017 को गाजियाबाद से मथुरा जा रही ईएमयू ट्रेन में जुनैद की हत्या कर दी गई थी। इसके संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस थाना फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page