विद्युत क्षेत्र के विकास व आधुनिकीकरण के लिए मिलेंगे 450 करोड़

Font Size

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने सैद्धान्तिक स्वीकृति दी

20 प्रतिशत लाईन लाॅस कम करने का लक्ष्य

शहरी क्षेत्र में बिजली कटों में 75 प्रतिशत की कमी

नई दिल्ली /गुरुग्राम :  हरियाणा के गुरूग्राम में विद्युत क्षेत्र के विकास व आधुनिकीकरण के लिए 1350 करोड रुपए की योजना के अन्तर्गत आज 450 करोड़ रूपए की केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने सैद्धान्तिक स्वीकृति दी है। इस योजना के अन्तर्गत 272 करोड़ रूपए पहले ही स्वीकृत किए  जा चुके हैं। 
 केन्द्रीय विद्युत, कोयला, नई व नवीकरणीय उर्जा और खान राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विद्युत क्षेत्र में सुधार की दिशा में प्रशंसनीय कार्य किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में विद्युत क्षेत्र में सुधार की प्रक्रिया को योजनाबद्ध रूप से जारी रखा जाएगा। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा दिए गए विद्युत सुधार के सभी लक्ष्यों को समयबद्ध रूप पूर्ण करने के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण प्रयास करेगी।
हरियाणा में विद्युत क्षेत्र के विकास  व सुधार की दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं के संदर्भ में  हरियाणा के मुख्यम॔त्री ने केन्द्रीय विद्युत राज्य मंत्री के साथ नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में हरियाणा में विद्युत क्षेत्र में सुधार व विकास के लिए किए गए कार्यो पर विचार-विमर्शकिया गया। बैठक के उपरांत केंद्रीय विद्युत मंत्रीने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में पिछले वर्ष सभी प्रकार के तकनीकी व वाणिज्यिक हानि  मात्र 05 प्रतिशत रही है।हरियाणा में विद्युत उत्पादन  क्षेत्र  व विद्युत  वितरण क्षेत्र दोनों लाभ की स्थिति आ चुके हैं।शहरी क्षेत्र में बिजली कटों में 75 प्रतिशत की कमी आई है। देश में हरियाणा प्रदेश स्मार्ट मीटर लगाने  की प्रक्रिया को तेज गति देने वाला प्रथम राज्य है। हरियाणा का इस वर्ष का 20 प्रतिशत लाईन लाॅस कम करने का लक्ष्य है। कोयला खरीद में सुधार बारे भी विचार-विमर्श किया गया।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page