अब 50 किलोमीटर की सीमा में होंगे पासपोर्ट आवेदन कार्यालय

Font Size

सुषमा स्वराज ने की 149 नये पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की घोषणा 

नो इंडिया प्रोग्राम’ के लिए एक पोर्टल शुरू

नई दिल्ली : अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए पाने राज्य की राजधानी जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि विदेश मंत्रालय ने 50 किलोमीटर के दायरे में पासपोर्ट केंद्र खोलने की योजना पर काम करना शुरू क्र दिया है. केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को 149 नये पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की घोषणा की.

 

उनके अनुसार ये सभी केंद्र विदेश मंत्रालय की ओर से पहले चरण में घोषित 86 पीओपीएसके के अलावा होंगे। सुषमा ने कहा कि राजग सरकार ने अब तक नए 16 पासपोर्ट सेवा केंद्र भी खोले हैं. इसमें पूर्वोत्तर राज्यों को प्राथमिकता दी गई है.

 

विदेश मंत्री ने जाकारी दी कि मई 2014 में सत्ता में आने के बाद से राजग सरकार ने कुल मिलाकर 251 पासपोर्ट सेवा केंद्र और पीओपीएसके खोले हैं. उनके अनुसार इससे पूर्व देश में केवल 77 पासपोर्ट सेवा केंद्र ही थे .

 

उन्होंने कहा की हमारा लक्ष्य है कि किसी को भी पासपोर्ट बनवाने के लिए 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी नहीं तय करनी पड़े। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में और पीओपीएसके खोले जाएंगे।

 

इसके अलावा विदेश मंत्री ने ‘नो इंडिया प्रोग्राम’ के लिए एक पोर्टल शुरू किया। यह पहल मंत्रालय की ओर से 18 से 30 वर्ष की आयु के भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) के लिए की गई है। बताया जाता है कि 2004 में शुरू की गई इस योजना के 40 संस्करण हैं.  इसके तहत अब तक 1293 पीआईओ युवाओं ने भारत की यात्रा की है ।

आज घोषित 149 नये पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र : 

 

S.No.. State/UT Place Total
1 Andhra Pradesh Anantpur, Chitoor, Guntur, Krishna, Ongole, Rajamundry, Srikakulam 7
2 Arunachal Pradesh Changlang, Tirap 2
3 Assam Dhubri, Dibrugarh, Goalpara, Karbi Anglong, Kokrajhar, Mangaldoi, North Lakhim Pur, Sonitpur, Tinsukia 9
4 Bihar Begusarai, Buxar, East Champaran, Gaya, Madhubani, Samastipur, Supaul, Munger, Navada 9
5 Chattisgarh Durg, Rajnandgaon 2
6 Gujarat Anand, Bharuch, Bhavnagar, Jamnagar, Junagarh, Kheda, Navsari, Valsad 8
7 Haryana Bhiwani, Kaithal, Narnaul, Panipat, Rohtak, Sonipat, Yamunanagar 7
8 Himachal Pradesh Kangra, Mandi, Una 3
9 J & K Anantnag, Baramula, Kathua 3
10 Jharkhand Bokaro, Hazaribagh, Medininagar 3
11 Karnataka Bellary, Bidar, Raichur, Shivamogga, Tumakuru, Udipi, Vijayapur  7
12 Kerala Chengannur, Idukki 2
13 Madhya Pradesh Balaghat, Chhindwara, Dewas, Hoshangabad, Sehore, Sidhi, Ujjain, Betul, Shivni 9
14 Maharashtra Ahmednagar, Jalna, Latur, Pandharpur, Sangli, Sindhudurg, Wardha, Navi Mumbai, Dombivali, Panvel, Nanded 11
15 Meghalaya Baghmara, Tura 2
16 Odisha Balasore, Berhampur, Bhawanipatna 3
17 Punjab Moga,Sangrur, Tarn Taran, SBS Nagar (Nawan Shahar), Phagwara  5
18 Puducherry Karaikal 1
19 Rajasthan Ajmer, Churu, Dungarpur, Hanumangarh, Karauli-Dhaulpur, Nagaur, Sriganganagar, Alwar, Chittorgarh, Banswara, Pali 11
20 Tamil Nadu Cuddalore, Dindigul, Namakkal, Perambalur, Pudukkottai, Ramanathapuram, Sivaganga, Tiruppur, Viluppuram, Virudhunagar, Kanyakumari(N) 11
21 Telangana Adilabad, Medak, Khammam, Siddipet, Nalgonda 5
22 Uttarakhand Pauri, Roorkee, Rudrapur 3
23 Uttar Pradesh Aligarh, Amethi, Azamgarh, Bahraich, Ballia, Balrampur, Barabanki, Basti, Gonda, Jaunpur, Kushinagar, Mau, Sitapur, Muradabad, Pratapgarh, Rae Bareli, Rampur, Saharanpur, Unnao 19
24 West Bengal Bardhman, Barrackpore, Darjeeling, Malda 4
25 Delhi Krishna Nagar, Lodhi Road, Saket 3
    Total 149

You cannot copy content of this page