कुलदीप जांघू तीसरी बार महासचिव जबकि राजेश दूसरी बार मारुती यूनियन के प्रधान बने

Font Size

गुरुग्राम औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे : कुलदीप 

कोषाध्यक्ष पद पर भी लगातार दूसरी बार जगतार सिंह चुने गए 

नवनियुक्त कार्यकारिणी में 6 उच्च पदाधिकारियों तथा 13 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन

गुकुलदीप जांघू तीसरी बार महासचिव जबकि राजेश दूसरी बार मारुती यूनियन के प्रधान बने 2रुग्राम। बुधवार को मारुती, गुरुग्राम प्लांट के श्रमिकों ने अपने हितों की पैरवी करने के लिए यूनियन चुनाव में मतदान कर  अपने 19 प्रतिनिधियों को चुना और उन्हें अलग अलग जिम्मेदारी दी है। ये मतदान दो चरणों में हुआ। सी शिफ्ट का मतदान सुबह साढ़े 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक तथा ए व बी शिफ्ट दोपहर डेढ़ बजे से सांय साढ़े 5 बजे तक हुआ।

मतदान के बाद मत पेटियां इकट्ठी कर मैजेनाइन के हॉल में सांय 6 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना का काम रात 9 बजे तक चला और चुनाव परिणामों में नवनियुक्त कार्यकारिणी में 6 उच्च पदाधिकारियोंतथा 13 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया .  इसमें श्रमिकों ने अपने वोट के द्वारा महासचिव पद पर जुझारू श्रमिक नेता कुलदीप जांघू को लगातार तीसरी बार कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. इसी तरह  राजेश कुमार को भी श्रमिकों ने लगातार दूसरी बार प्रधान पद की जिम्मेदारी दी है। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर भी लगातार दूसरी बार जगतार सिंह को चुना गया है।कुलदीप जांघू तीसरी बार महासचिव जबकि राजेश दूसरी बार मारुती यूनियन के प्रधान बने 3

मुख्य सरंक्षक पद पर कुलदीप सिंह को और सहसचिव पद की ईश्वर दयाल सिंह को जिम्मेदारी दी है। साथ ही नरेश कुमार को दूसरी बार उपप्रधान की जिम्मेदारी मिली है। 13 कार्यकारिणी सदस्यों में धर्मपाल मलिक, विनोद कुमार, राजकुमार, जोगिंदर सिंह, रामनिवास, रामबीर, बिजेन्द्र, नवीन, टोनी राम, प्रवेश कुमार, सतीश कुमार, वरुण तथा विनोद यादव को जिम्मेदारी मिली है।

प्रधान राजेश कुमार महासचिव कुलदीप जांघू, मुख्य सरंक्षक कुलदीप सिंह ने शांतिपूर्ण चुनाव करने में चुनाव अधिकारियों, सभी श्रमिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी  निभाएंगे, साथ ही सौहार्दपूर्ण माहौल रखकर बातचीत के द्वारा सभी समस्याओं को सुलझाएंगे। इसके साथ ही पूरे गुरुग्राम औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे।

You cannot copy content of this page